images 12

नारनौल में कॉलेज बस में बैठे हुए छात्र-छात्राओं को अज्ञात युवाओं ने पीटा

महेंद्रगढ़ हरियाणा

हरियाणा के नारनौल में अटेली के नया बस अड्डा के सामने एक निजी कॉलेज बस में बैठे हुए छात्र-छात्राओं को 8 से 10 युवाओं द्वारा रात को करीब साढ़े 10 बजे पीटने का मामला सामने आया है। इस बारे में पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर अज्ञात युवाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, छात्राओं के साथ हुई इस घटना के बाद लोगों में रोष है। बस में बैठी छात्राएं रेवाड़ी में आयोजित युवा महोत्सव में भाग लेकर वापस आ रही थीं।

यदुवंशी कॉलेज नारनौल की एक टीम युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए रेवाड़ी के आईजीयू मीरपुर गई थी। टीम जब रात के समय करीब साढ़े दस बजे वापस आ रही थी तो अटेली के नया बस अड्डा के सामने कॉलेज की एक छात्रा को उतरना था। कॉलेज की छात्रा को उतारने के लिए जैसे ही बस रुकी तो बस के रुकते ही आठ से 10 लड़के लाठी डंडों के साथ जबरदस्ती बस में घुस गए। इसके बाद उन्होंने बस में बैठी छात्राओं और छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बस से उतरने वाली छात्रा पर लड़के बुलाने का शक

Whatsapp Channel Join

​​​​​​​जब विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो वे सभी बस से उतरकर भाग गए। बस से उतरी छात्रा भी वहां से चली गई। इसके बाद एक छात्रा ने अपने चाचा को बुलाकर पुलिस में शिकायत दी। शिकायत देने वाली छात्रा ने शक जताया है कि उक्त लड़कों को अटेली बस अड्डा पर उतरने वाली छात्रा ने ही बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148, 149, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।