गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज अपनी हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक की जानकारी खुद आरती राव ने सोशल मीडिया पर साझा की।
आरती राव ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया और उनके निर्देशानुसार हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
हरियाणा में हाल ही में लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में दक्षिण हरियाणा और अहिरवाल क्षेत्र के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात भविष्य की राजनीतिक रणनीतियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।







