(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) रविवार को विश्व मानव रुहानी केन्द्र, शाखा समालखा, ने प्रीतम पुरा स्थित जल शोधक प्लांट में निःशुल्क चिकित्सा निरीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 68 मरीजों का निरीक्षण अनुभवी चिकित्सक डॉ. गोयल द्वारा किया गया। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन में राजेन्द्र मनचंदा, रोशन लाल, विकास मनचंदा, नितिन ब्रेजा और उषा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विश्व मानव रुहानी केन्द्र (पंजीकृत) एक परोपकारी और आध्यात्मिक संस्था है। यह संस्था संत बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, अध्यात्म और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करती है। साथ ही, यह जनकल्याण और समाजसेवा के लिए विभिन्न चैरिटी कार्यों को भी पूरे उत्साह के साथ संचालित करती है। संस्था द्वारा न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि विभिन्न राज्यों में भी समाजसेवा और जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।