हरियाणा के जिला रेवाड़ी में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव करवाए गए। देर शाम तक आए चुनाव के परिणाम के आधार पर विश्वामित्र ने प्रधान पद के लिए जीत हासिल की है। विश्वामित्र ने बड़े अंतर के साथ 229 वोट से संजय सिंह यादव को हराया। इसके अलावा उपप्रधान पद के लिए सुरेंद्र पाल ने 58 वोट, सचिन पद के लिए मनप्रिय ने 91 वोट, सह सचिव पद के लिए टार्जन यादव ने 221 वोट और कोषाध्यक्ष पद के लिए विवेक यादव ने 49 वोट से अपनी जीत दर्ज करवाई। विश्वामित्र की जीत के बाद बार एसोसिएशन में खुशी का माहौल रहा।
बताया जा रहा है कि रेवाड़ी बार एसोसिएशन में कुल 1729 अधिवक्ता मतदाता हैं। शुक्रवार को बार एसोसिएशन की ओर से चुनाव करवाया गया। चुनाव के तहत सुबह 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। बार एसोसिएशन के मतदान के लिए 3 बूथ बनाए गए थे। इन चुनाव में बार एसोसिएशन के प्रधान पद के उम्मीद्वार विश्वामित्र को कुल 862 वोट मिले। इसके अलावा विपक्षी प्रत्याशी संजय कुमार यादव को 633 वोट मिले।

इनके अलावा रजनीश शर्मा को उपप्रधान पद के लिए 260, रणबीर सिंह को 352, सुमन यादव को 410 और सुरेंद्रपाल सिंह यादव के पक्ष में 468 वोट पड़े। इनके अलावा सचिव पद के लिए मनप्रिय यादव को 91 और मोहित यादव को 698 वोट मिले। वहीं सह सचिव पद के लिए अंनाशु को 637 और टार्जन यादव के पक्ष में कुल 858 वोट पड़े।
गौरतलब है कि रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 5 पदों के लिए चुनाव करवाया गया। जिसमें 12 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत को आजमाया। चुनाव से पहले दोनों पक्षों में कांटें की टक्कर की संभावना जताई जा रही थी। वहीं चुनाव के परिणाम घोषित होते ही विश्वामित्र ने अपनी बड़े अंतर से जीत दर्ज करवाई। विश्वामित्र की जीत के बाद बार एसोसिएशन में उत्साह का नजारा देखने को मिला। साथ ही विश्वामित्र के समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।