Krishan Pal Gurjar

भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, चुनाव लड़ने में मजा नहीं आ रहा

हरियाणा फरीदाबाद

फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री Krishan Pal Gurjar ने हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने में उन्हें अब कोई मजा नहीं आ रहा, क्योंकि विपक्षी पार्टियां मैदान छोड़ चुकी हैं।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, “हमारे सामने कोई नहीं है। कांग्रेस पहले ही मैदान छोड़कर भाग चुकी है। आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई नामोनिशान नहीं है, और JJP का भी यही हाल है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस भी मानती है कि बीजेपी बड़े अंतर से चुनाव जीत रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस का एक भी नेता चुनावी मैदान में नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ। जिनको कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है, वह भी बीजेपी को अपना समर्थन दे रहे हैं।” यह बयान हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर अहम सवाल उठाता है और भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत की संभावना को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें