Untitled design 91

weather alert: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर जारी: NCR और हरियाणा में जनजीवन प्रभावित

हरियाणा दिल्ली

Haryana उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को थोड़ी धूप खिली, लेकिन कुछ ही घंटों बाद घने कोहरे ने सब कुछ ढक लिया। उत्तर भारत से आ रही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे कनकनी और बढ़ गई। शुक्रवार को तड़के से ही घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। ट्रेनों का संचालन इस वजह से काफी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो की रफ्तार मंद पड़ गई। गुरुवार आधी रात से अब तक 165 फ्लाइट्स पर असर पड़ चुका है। खराब विजिबिलिटी के कारण 130 डिपार्चर और 35 अराइवल लेट चल रहे हैं।

NCR में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। पालम इलाके में कोहरे के कारण सड़क पर कुछ भी देख पाना मुश्किल हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Whatsapp Channel Join

fog

हरियाणा में कोहरे और ठंड का डबल अटैक

हरियाणा के कई जिलों में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सुबह के समय लोग घरों से निकले, लेकिन सड़कों पर कोहरे के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत में दृश्यता काफी कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यातायात सेवाओं पर असर

कोहरे की वजह से मेट्रो और ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार डॉट कॉम के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें देरी से चल रही हैं। एयरपोर्ट संचालक डायल ने यात्रियों से अपनी उड़ानों की जानकारी संबंधित एयरलाइंस से लेने की अपील की और असुविधा के लिए खेद जताया।

अन्य खबरें