मौसम शुष्क

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट के आसार

हरियाणा

Haryana दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में इस हफ्ते मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में हल्के बादलों और ठंडी हवाओं के रूप में दिख सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में जहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी, वहीं 12 से 14 फरवरी के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदूषण में कमी आ सकती है। दूसरी ओर, हरियाणा में फरवरी के महीने में अप्रत्याशित गर्मी देखने को मिल रही है, लेकिन 12 फरवरी के बाद उत्तरी हवाएं तापमान में गिरावट ला सकती हैं।

01 11 2023 weather latest 23570114

हल्की धुंध, बढ़ता तापमान और तेज हवाएं

Whatsapp Channel Join

  1. फरवरी: अधिकतम तापमान 26-28°C और न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच रह सकता है। हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन दिन के समय धूप तेज रहेगी।
    1. फरवरी: तेज हवाएं चलेंगी, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। 12 और 14 फरवरी को हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटा रह सकती है,  जबकि 13 फरवरी को यह 20-30 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 24-26°C और न्यूनतम तापमान 9-11°C रहने की संभावना है।
  2. फरवरी: तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, अधिकतम तापमान 25-27°C और न्यूनतम तापमान 10-12°C रहने का अनुमान है।
मौसम पूर्वानुमान: 25-26 दिसंबर को हरियाणा में रहेगा खुश्क, 27-28 दिसंबर को बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान: 25-26 दिसंबर को हरियाणा में रहेगा खुश्क, 27-28 दिसंबर को बारिश की संभावना

हरियाणा में गर्मी और ठंड के बीच जंग

हरियाणा में फरवरी के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 12 फरवरी के बाद हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

अन्य खबरें