heavy rain

Haryana में मौसम ने बदला रुख, 11 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

हरियाणा बड़ी ख़बर

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने आज भी 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला और यमुनानगर में रेड अलर्ट, जबकि हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल और पंचकूला में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तेज बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। सुबह 5 बजे ही सोनीपत में तेज बारिश हुई, जिसमें बादल गरजे और बिजली चमकी। वहीं, पलवल, फरीदाबाद और झज्जर में भी इसी तरह के हालात बने हुए हैं।

ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

Whatsapp Channel Join

शुक्रवार को हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और महेंद्रगढ़ में तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई। वहीं, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश दर्ज की गई। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

ठंड बढ़ेगी, वातावरण में नमी रहेगी

पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। बारिश के बाद उत्तरी हवाएं चलने से सुबह-शाम सर्दी बढ़ेगी। नमी के कारण हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 1 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरी और पूर्वी हरियाणा में बारिश के आसार हैं, जिससे दिन के तापमान में गिरावट होगी।

किसानों के लिए चेतावनी – सिंचाई से बचें!

मौसम एक्सपर्ट ने किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई के अनुसार, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलें खराब हो सकती हैं।

अन्य खबरें