Weather changes

Haryana में मौसम का उलटफेर, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा, अब होगी बारिश!

हरियाणा गुरुग्राम पलवल फरीदाबाद महेंद्रगढ़ यमुनानगर रोहतक

Haryana में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 से 16 फरवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर दक्षिण-पश्चिम जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलेगी।

गर्मी का असर इतना तेज़ है कि हरियाणा के यमुनानगर, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, नारनौल और गुरुग्राम में तापमान 28°C के पार पहुंच चुका है। हिसार में भी तापमान बढ़कर 28.4°C तक चला गया था, जिससे 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। हालांकि, अब तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

16 फरवरी को बारिश की संभावना!

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इससे राज्य के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

Whatsapp Channel Join

गेहूं की फसल पर खतरा?

बढ़ता तापमान किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, फरवरी में ज्यादा तापमान गेहूं की फसल को प्रभावित कर सकता है। इससे फसल बौनी रह सकती है और दाने कमजोर बनने की आशंका है। इसी को देखते हुए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने सर्विलांस बढ़ा दी है और किसानों को सुझाव दिए हैं कि वे 2% पोटाशियम और नाइट्रेट का स्प्रे करें ताकि फसल को बचाया जा सके।

अन्य खबरें