मौसम पूर्वानुमान : आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना, दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में होगी तापमान में बढ़ोतरी

पंचकुला हरियाणा

मानसून टर्फ की अक्षय रेखा के पश्चिमी छोर अब सामान्य स्तिथि से उत्तर की ओर हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना बन रही है। जिससे हरियाणा में अगले चार-पांच दिनों में कम बारिश होने की संभावना है। उत्तरी क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी तो वहीं दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में छिटपुट बूंदाबांदी के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का मौसम 9 अगस्त तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना बनी रहेगी। नमी वाली हवाओं के प्रभाव से  प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना रहेगी। साथ ही दक्षिण पश्चिमी जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी आने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।