Haryana में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के पंजाब से सटे इलाकों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश की संभावना है। इस दौरान ओले गिरने और धुंध छाने की भी संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है। इसके असर से हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है।
पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में आज 40-50% बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी तक राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में यह परिवर्तन संभव है।