- हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन शनिवार से बदलेगा मिजाज
- 29-30 मार्च को बादल, 2 अप्रैल तक रहेगा शुष्क मौसम
- फरीदाबाद सबसे गर्म, चंडीगढ़ में तापमान बढ़ा, सोनीपत में गिरावट
Haryana Weather: हरियाणा में शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। 27 मार्च को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसमें फरीदाबाद का बोपोनी क्षेत्र सबसे गर्म रहा। हालांकि, कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट संभव है।
29 और 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी और आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, इसके बाद मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। चंडीगढ़ में तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 35.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि सोनीपत के जगदीशपुर में तापमान 3.3 डिग्री गिरकर 35.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।