Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से ठंड और बारिश का अलर्ट! जानिए कब करवट लेगा मौसम

हरियाणा

Haryana मौसम में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी को पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।  हालाकि इसका प्रभाव ज्यादा नहीं होगा। असली बदलाव 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच देखने को मिलेगा, जब एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा के किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर पर गेहूं और सरसों की फसल पर इसका असर पड़ सकता है। अधिक ठंडी हवाओं और संभावित बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसान मौसम विभाग की अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

Whatsapp Channel Join

4-6 फरवरी को फिर बिगड़ेगा मौसम

अगर मौसम मॉडल सही साबित हुआ तो 4 से 6 फरवरी के बीच हरियाणा के कई इलाकों में तेज़ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। यह दौर किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

क्या होगा 29 जनवरी का हाल

हरियाणा के कई जिलों में 29 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। दिन में तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात में पारा 7-9 डिग्री तक गिर सकता है। हल्की ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

जनवरी के अंत में मौसम में बदलाव, फरवरी की शुरुआत में सर्दी का जोर!

हरियाणा में जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम बदलने लगेगा, लेकिन असली असर फरवरी के पहले हफ्ते में दिखेगा। 3 से 5 फरवरी के बीच भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान घना कोहरा भी हो सकता है, जिससे यातायात पर असर पड़ सकता है।

अन्य खबरें