हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पानीपत के सभी हुडा सैक्टरों की वैलफेयर एसोसिएशनों ने एक मंच पर आकर सैक्टर 18 के एचएसवीपी के कार्यालय के बाहर धरना एवं प्रदर्शन किया। हुडा सैक्टरों की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी जो विभाग व सरकार द्वारा बार-बार ज्ञापन देने पर भी किसी समस्या का हल न होने से हुडा निवासियों में रोष पनप रहा हैं। सभी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मूलभूत सुविधाएं देने की बजाय सुविधाएं छीनी जा रही हैं।
प्रदर्शन में सैक्टर 6, 7, 8, 13-1़7, 18, 24, 29 पार्ट 1 व 2 और सैक्टर 40 के वैलफेयर एसोसिएशनों ने भाग लिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश कोन्फीडरेशन वरिष्ठ सदस्य एस.के. त्यागी ने की और मंच संचालन हुडा सैक्टरों के संयोजक बलजीत सिंह ने किया। जिला संयोजक बलजीत ने बताया कि सरकार व विभाग ने हुडा के सैक्टरों को तीन विभागों में बांट दिया। जिसमें एचएसआईडीसी, नगर-निगम और हुडा विभाग में क्षेत्र बांटा है, जबकि सैक्टरों को एक ही विभाग में रखना चाहिए। सैक्टरों में सबसे अहम समस्या सीवर जाम रहने व कुछ सैक्टरों 7, 8 व 40 में सीवर का पानी कहां जाएगा। जिस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं है। सैक्टरवासी नरक जैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सैक्टरों में सड़कों को बनाने एवं रिपेयर के कार्यों को भी बंद कर दिया गया हैं। वहीं सफाई का काम पिछले 5 माह से बंद पड़ा हैं। सभी प्रधानों को सम्पदा अधिकारी हरप्रीत कौर ने बुलाकर आश्वासन दिया है कि 10 दिन के अंदर बैठक होगी। जिसके बाद आपके काम होंगे।

धरातल पर नहीं हो रहा कोई काम
वहीं कंवल सिंह व धमेंद्र अहलावत ने कहा कि टैंडर प्रक्रिया समय पर कार्रवाई अधिकारी नहीं करते, जिसका खामियाजा सैक्टर निवासी भुगतते हैं। जो अधिकारियों की कार्यशैली का स्पष्ट प्रमाण हैं। सभी प्रधानों ने आरोप लगाया कि धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा हैं। हुडा एडमिनिस्टेटर करीब 6 साल से यहां पानीपत में कोई खुला दरबार नहीं लगा।
ये रहे मौजूद
धरना प्रदर्शन में रामपत नैन, गौरीदत्त, अशोक नारंग, वेद प्रकाश, साधुराम, मेहरदास, अमरीक सिंह, अजीत जांगड़ा, साधुराम, मा. रणधीर सिंह, कंवल सिंह, ओमप्रकाश, एसएन सेठी, धमेंद्र अहलावत, एस.पी नांदल, अनिल जून, पाल सिंह, ताराचंद शर्मा, वेद प्रकाश, रामकुमार, राजरूप सिंह, सतबीर सिंह, अशोक चोपड़ा, जयपाल रोहिला, राम सिंह, राजेश कुमार, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

