IMG 20220308 WA0003 2 1

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पति के साथ निर्माणाधीन मकान में कर रही थी मजदूरी

करनाल हरियाणा

हरियाणा के करनाल की बैक कॉलोनी में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब महिला पति के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रही थी। उसने अंतिम सांस पति की गोद में ही ली। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।

मध्य प्रदेश के रहने वाले डिलन ने बताया कि वह पिछले दो महीने से अपने परिवार के साथ बैंक कॉलोनी की एक कोठी में मजदूरी कर रहा है और वहीं पर रह रहा है। डिलन ने बताया कि बीते कल जब यह हादसा हुआ तो उस समय वह कोठी के नीचे काम कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी आरती तीसरी मंजिल की छत पर मिस्त्री के साथ काम कर रही थी। सुबह से ही मौसम खराब था। अचानक आसमानी बिजली जोर से कड़की और आरती छत पर गिर पड़ी।

आभूषण भी पड़ गए थे काले

Whatsapp Channel Join

आरती के गिरते ही मिस्त्री ने उसे आवाज दी। इस पर वह तीसरी मंजिल के छत पर गया और पत्नी को गोद में लिया। उसने उसे पानी पिलाया। पानी पीने के बाद ही उसने अंतिम सांस उसकी गोद में ली। हालांकि वह पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डिलन ने बताया कि आरती ने जो 2 आभूषण पहन रखे ते, वह भी काले पड़ गए थे।

आरती को मना किया था, मौसम खराब है

डिलन ने बताया कि कोठी की तीसरी मंजिल पर मोमंटी बनाने का कार्य चल रहा था। आरती छत पर खड़ी थी और वह नीचे से ईंटें आरती को दे रहा था। इस दौरान आसमान में बिजली गरज रही थी। उसने आरती से कहा नीचे आ जाओ, मौसम खराब है। काम कल कर लेंगे, लेकिन वह नहीं आई। डिलन ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। जिनकी उम्र चार व पांच साल है। वह उनके लिए सब कुछ कर सकता है, लेकिन वह उनके लिए मां कहां से लाएगा। वहीं पुलिस जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया महिला के शरीर पर भी निशान हैं। पोस्मार्टम करवा दिया गया है।