IMG 20210703 162554

Macharoli में महिला ने घर पर संदिग्ध परिस्थितयों में फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

पानीपत हरियाणा

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव मछरौली में एक महिला ने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की ढाई साल पहले शादी हुई थी और वह डेढ साल के बेटे की मां थी। शादी के बाद से महिला के परिजनों ने उससे नाता तोड़ लिया था। संभावना है कि वह परिवार से नाता टूटने के बाद से ही परेशान थी। इसलिए सुसाइड किया है। लेकिन इन कारणों की पुष्टि नहीं है।

जानकारी देते हुए जेठ सतनाम रूहल ने बताया कि वह गांव मछरौली का रहने वाला है। उसका छोटा भाई कृष्ण कुमार है। जिसने करीब ढाई साल पहले रिया(23) के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद से दंपति को डेढ साल का बेटा योगित है। कृष्ण ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं था।

पति काम पर गया था

Whatsapp Channel Join

सतनाम ने बताया कि 24 अक्टूबर को कृष्ण अपने काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी रिया ने भी दिनभर घर का काम किया। दोपहर बाद से रिया अपने कमरे से नीचे नहीं आई। जिसके बाद सतनाम अपनी मां के साथ ऊपर उसके कमरे पर गया। जहां उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। दरवाजा भीतर से बंद था और पर्दा लगा हुआ था। काफी देर तक कोई जबाव नहीं आने पर खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी।

पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा दरवाजा

परिवार ने हादसे की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जिस दौरान देखा कि उसने चुन्नी से छत के गाटर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की हुई है।

लड़की का परिवार नहीं था लव मैरिज से खुश

सतनाम ने बताया कि हालांकि कि रिया के सुसाइड करने के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, शादी के बाद से ही रिया के परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया था। रिया ने कई बार परिवार से बात करने की भी कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। अब सुसाइड के बाद परिजनों को सूचित भी किया गया, लेकिन परिवार वाले फिर भी नहीं पहुंचे।