हरियाणा के हिसार में एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां पर महिला का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट क्लियर न होने पर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला 4 बार ये टेस्ट दे चुकी थी, लेकिन हर बार 2 या 3 नंबर से रह जाती थी। पेपर पास न होने पर वह परेशान लगी। 5 दिन पहले वह मायके आई। यहां बीती शाम 13 फरवरी को उसने फंदा लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। मृतक महिला की पहचान रेनू के रूप में हुई है जिसकी उम्र 28 साल थी। 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी।
दयाल सिंह कॉलोनी के सरपंच श्याम सिंह खांडा ने बताया कि रेनू की शादी दिसंबर 2022 में सातरोड निवासी राकेश के साथ हुई थीं। वह स्नातक किया था और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। हाल ही में रेनू का सीईटी का रिजल्ट आया था। जिसमें वह 2-3 नंबरों से रह गईं थीं। जिसके चलते वह परेशान रहने लगी। घर पर अकेली थी रेनू परीक्षा में पास न होने पर वह 5 दिन पहले मायके दयाल सिंह कॉलोनी में आई थी। कल शाम को घर पर कोई नहीं थी। सब बाहर गए थे। घर में रेनू अकेली थी। इसी बीच चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। परिजन घर लौटे तो उन्हें रेनू का शव लटका हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेनू के शव को उतारा।