murder

Gurugram में पति-पत्नी का खाने को लेकर हुआ झगड़ा, फिर चला चाकू, महिला की मौत, Police ने पति को हिरासत में लिया, Tea Shop चलाती थी महिला

गुरुग्राम बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जिला गुरुग्राम के रवि नगर इलाके में एक महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। महिला के पति पर हत्या का शक है, जिसके कारण गुरुग्राम पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतका का नाम ममता या प्रियंका था। वह मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और गुरुग्राम के रवि नगर एक्सटेंशन गली नंबर 6 में अपने पति गंगा राम के साथ रहती थी। सेक्टर 9 थाना के एसएचओ के मुताबिक मृतका के पति को हिरासत में लिया गया, तफ्तीश के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

पूछताछ के दौरान मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने खुद ही चाकू मारकर आत्महत्या की है। हालांकि जांच अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। मामले में खाने पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद हत्या हुई। आरोपी एएसआई देव चरण ने बताया कि महिला चाय की दुकान चलाती थी और उसका पति सेक्टर 9 की मंडी में चौकीदारी करता था। इनके पास एक बच्चा भी था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात साढ़े 8 बजे उसका अपनी पत्नी से खाने को लेकर झगड़ा हो गया था और उसके बाद वे बिना खाना खाए सो गए।

Whatsapp Channel Join

10 12 2022 murder 23252047

महिला के हाथ में मिला चाकू

एएसआई ने बताया कि रात के तकरीबन 3 बजे पति ने पुलिस को सूचना दी, कि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला की मौत हो चुकी है और उसके हाथ में चाकू है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और साथ ही महिला के पति को हिरासत में ले लिया। अभी तक पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया कि क्या महिला की मौत का कारण उसका पति है या किसी और का हमला है। पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।

Woman murdered by stabbing in Gurugram