firing

Sonipat में महिला को मारी गोली, घटना से पूरा परिवार परेशान

सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के सोनीपत जिलें से एक बुजूर्ग महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। जिसमें महिला अपने घर में बैठी काम कर रही थी इतने में गोली कहां से चली, किसने मारी नहीं पता चला। गोली सीधी महिला के कंधे में लगी थी, जिसके बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरा परिवार परेशान है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में परिजनों ने बताया कि गोहाना के गांव मुंडलाना की रहने वाली संतोष जिनके पति का नाम सतबीर है। संतोष की उम्र लगभग 60 साल है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह घर में काम कर रही थी। इसी बीच उसके कंधे पर अचानक कोई चीज आकर लगी। कुछ ही देर में वह खून से लथपथ हो गई लेकिन उसके कंधे में गोली लगी इसका उसे पता नहीं चला।

छत पर बर्तन धो रही थी महिला

Whatsapp Channel Join

पीड़ित संतोष ने बताया कि वो शाम को सवा छह बजे छत पर चौबारे के आगे बर्तन साफ कर रही थी। एकदम से उसके कंधे पर कोई चीज जोर से आकर लगी जिसके थोड़ी देर बाद वो खून से लथपथ हो गई। उसे इस बात का एहसास नहीं था कि उसे गोली लगी है। संतोष ने अपने बेटे और पति को आवाज लगाई। उन्होंने उसे तुरंत खानपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसे गोली लगी है।

जान से मारने की नीयत से चलाई गोली

महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें शक है कि किसी ने उसपर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई है। उसने पुलिस से विनती कि है कि मामले की शीघ्रता से जांच करें और उसे गोली मारने वाले का जल्दी पता लगाए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मेडिकल कॉलेज जाकर सारी घटना की जानकारी हासिल कर ली है। पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 307 आईपीसी और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।