हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना में महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतका महिला के मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। महिला के परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया तो शव को भूना ले जाकर रोड जाम करेंगे।
मृतका ज्योति के भाई ने आरोप लगाया कि उसका जीजा दारू पीने का शौक था और किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में था। इसीलिए उसने बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। जिसे अब ये सब खुदखशी कह रहे है। उसने बताया कि कल जब उसकी बहन की मौत हुई, तो उन्हें सूचना तक नहीं दी गई, बल्कि दूसरे लोगों ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी।
पुलिस टीम कर रही मौके पर मामले की जांच
बता दें कि रविवार दोपहर को वार्ड 7 भूना में एक महिला की मौत हो गई थी। ससुरालवालों का कहना था कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है, लेकिन मायका पक्ष के लोगों ने हत्या के आरोप लगाए थे। पुलिस के पहुंचने से ही मृतका के शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया था। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। 2 बच्चों की मां थी महिला मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी 14 वर्ष पहले भूना के बंटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के 2 बेटे हैं, जिनमें 13 वर्षीय गुरबख्श और 11 वर्षीय गौरव हैं।