Chitra Sarwara

Yamunanagar : विदेशों में रोजगार के मुद्दे पर चित्रा सरवारा का सरकार पर निशाना, कहा – यह सरकार की अग्निवीर योजना

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

प्रदेशभर में आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा कर रही है। आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा सरकार को एजेंट करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी विज्ञापन निकालकर प्रदेश के युवाओं को सरकार विदेशों में भेज रही है।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा कर रही है। इस यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी जनता से सीधा संवाद कर रही है। यमुनानगर में यात्रा से पहले आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने हरियाणा सरकार की तरफ से निकले गए विज्ञापन पर सरकार को निशाने पर लिया। चित्रा सरवारा ने कहा कि प्रदेश सरकारयुवाओं को नौकरी तो नहीं दे पा रही है मगर एजेंट के रूप में काम जरुर कर रही है। दुबई के लिएहरियाणा से बाउंसर भी जाएंगे। इंग्लैंड के लिए नर्से भी हरियाणा से जाएगी। इसमें पूरा हरियाणा खाली हो रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश का युवा नशे की तरह बढ़ रहा है।

आंकड़ों का खेल खेल रही है प्रदेश सरकार

Whatsapp Channel Join

चित्रा सरवारा ने कहा प्रदेश सरकार आंकड़ों का खेल खेल रही है। प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा नौकरियों के पद खाली है। सरकार सिर्फ प्लानिंग पर ध्यान दे रही है ना की अमल करने पर। उन्होंने कहा कि 71 हज़ार से पद सिर्फ शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं। पुलिस विभाग, परिवार विभाग और चिकित्सा समेत तमाम ऐसे विभाग हैं जहां पद खाली पड़े हैं। चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा रेप के मामले में दूसरे नंबर पर है, क्राइम के मामले में भी दूसरे नंबर पर है, किडनैपिंग के मामले में हरियाणा देश में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पंजाब है महज डेढ़ साल के भीतर 37 हज़ार युवाओं को पक्की नौकरियां दी।