Banto Kataria

Yamunanagar में विपक्ष पर खूब बरसी बंतो कटारिया

यमुनानगर

Yamunanagar : भारतीय जनता पार्टी की अंबाला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बंतो कटारिया ने अपने चुनाव प्रचार में अब पूरी ताकत झोंक दी है। अपने चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों के तहत बंतो कटारिया आज यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र निर्माण के लिए उठाये गए कदम व जन कल्याणकारी नीतियों को मतदाताओं के बीच रखते हुए वोट अपील की। इस दौरान बंतो कटारिया कांग्रेस पार्टी पर भी खूब बरसती हुई दिखाई दी और उन्होंने एक के बाद एक कर कई तंज कसे।

बता दें कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव चनेटी में लोगों को संबोधित करते हुए बंतो कटारिया ने कांग्रेस पर हल्ला और कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल के 60 वर्षों में देश के लिए किये गए 60 कार्य ही गिनवा दे। कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए बंतो कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अगर कुछ काम किया है तो वो ये है कि अगर कहीं एयरपोर्ट बना तो उसका नाम इंदिरा गांधी एयरपोर्ट रख दिया, अगर कहीं पंचायत घर बना हो तो उसका नाम राजीव गांधी पंचायत घर रख दिया।

कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से बाहर नहीं निकली

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज तक गांधी परिवार से बाहर नहीं निकली। इस दौरान आमजन से वोट अपील करते हुए बंतो कटारिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई जन कल्याण की नीतियों को जन जन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह आपके वोट की ही ताकत है जो कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी प्रधानमंत्री ने देश 80 करोड़ देशवासियों को फ्री राशन दिया।

Whatsapp Channel Join

इतना ही नहीं चूल्हा जलाने की वजह से देश की मां-बहनों की आँख से निकलने वाले आंसू भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पोंछे और लगभग 12 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का काम किया। बंतो कटारिया ने कहा कि आपके एक वोट की ताकत से ही प्रधानमंत्री ने 370 को खत्म कर दिया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए आपकी एक एक वोट की ताकत नरेंद्र मोदी को चाहिए। यमुनानगर में बंतो कटारिया के चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में आज महिलाएं भारी संख्या में शामिल हुई।

उमड़ा महिलाओं का सैलाब

गांव फतेहगढ़ में वोट अपील करने पहुंची बंतो कटारिया का अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां गांव के कार्यक्रम में उमड़े महिलाओं के सैलाब से बंतो कटारिया ने “जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाएंगे” गाकर वोट अपील की। बंतो कटारिया ने यहां मातृशक्ति से कहा कि
देश में कमल खिलना मातृशक्ति के सहयोग से ही संभव है।

अन्य खबरें