Congress MLA RENU BALA

Congress विधायक ने पूर्व CM मनोहर लाल के 9 साल के कामकाज को बताया फेल

यमुनानगर

हरियाणा सरकार में बदलाव के बाद विपक्ष सरकार पर जुबानी हमले लगातार बोल रहे है। साढोरा से Congress विधायक रेनू बाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को लेकर बीजेपी जिस नियत से लेकर आई है उस पर सवाल उठाए हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कामकाज को फेल बताया है। हरियाणा सरकार में बदलाव और जेजेपी से गठबंधन टूटने पर विपक्ष को लोकसभा चुनाव में दोनों ही दलों को बयानों के जरिए दबाने का मौका मिल गया है। साढोरा से Congress विधायक रेनू बाला ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 9 साल के कामकाज को फैलियर करार दिया है।

रेनू बाला ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल ने सरपंच, पहलवान, आशा वर्कर आंगनवाड़ी वर्कर, व्यापारी, किसान और मजदूर वर्ग के साथ भेदभाव किया है। बीजेपी सबका साथ सबके विकास की बात कहती है। लेकिन मनोहर सरकार में आशा वर्कर, पहलवानों के साथ बद्धा मजाक किया गया। आशा वर्कर्स बहनों को पीटा गया उन पर पानी की बौछारें की गई। किसानों को दिल्ली मजबूरन अपनी मांगों को लेकर बैठना पड़ा। साढोरा में भी मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल कई बड़ी घोषणाएं कर गए थे लेकिन वह भी पूरी नहीं हो पाई। विधायक रेणु बाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री बदलकर जो ओबीसी कार्ड खेला है वह हरियाणा में सफल होने वाला नहीं है। क्योंकि बीजेपी सरकार की जो मनसा थी वह हर व्यक्ति समझ चुका है। अब वह सरकार की बातों में आने वाला नहीं है।