yoga day

Yamunanagar में नई योग एवं व्यायाम शालाओं का किया गया उद्घाटन

यमुनानगर

आज पूरे भारतवर्ष में 10वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। हरियाणा के Yamunanagar में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। यमुनानगर में जगाधरी की नई अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास की शुरुआत की गई। तो वहीं कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जिले में पांच नई व्यायाम शालाओं का उद्घाटन भी किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा देखिए यह एक बहुत पुरानी विधा है। हमारे ऋषि-मुनियों इसकी खोज की इससे हम शारिरिक रूप से भी और दिमागी रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। जिस प्रकार से हमारे प्रधानमंत्री ने योग को लेकर जागरूक किया, आज पूरी दुनिया में 170 से भी ज्यादा देश हैं जिन्होंने योगा में अपना विश्वास व्यक्त किया है और पूरी दुनिया में आज योग अपनाया जा रहा है।

Screenshot 335

कंवरपाल गुज्जर ने आज जिला यमुनानगर में पांच नई योग एवं व्यायामशालों का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, यमुनानगर के डीसी एसपी समेत जिले के सभी अधिकारियों ने इस योग दिवस में भाग लिया। साथ ही स्कूल कॉलेज की छात्र छात्राओं और आम जनता में भी इस योग दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की खोज है जो आज तक चली आ रही है और इससे ना केवल शारीरिक रूप से दिमागी रूप से भी हम स्वस्थ रह सकते हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें