Phoolchand Mullana

Yamunanagar पहुंचे फूलचंद मुलाना ने BJP पर जमकर किया जुबानी हमला, जानिए क्या-क्या बोलें पूर्व मंत्री?

यमुनानगर

Yamunanagar पहुंचे पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया। फूलचंद मुलाना ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। इसके बाद हरियाणा की सरकार अल्पमत में आ चुकी है। बीजेपी को सत्ता में रहने का अब कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत हो रही है। आने वाले समय कांग्रेस पार्टी का है और लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

फूलचंद मुलाना ने जेजेपी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि आज जेजेपी के नेता कांग्रेस को समर्थन करने की बात कह रहे है। फूलचंद मुलाना ने कहा कि कांग्रेस एक वफादार लोगों की पार्टी है। दाल बादलों को यह पार्टी जगह नहीं देती। इन नेताओं का क्या भरोसा कल यहां से दोबारा किसी और पार्टी में चले जाएं। वही पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना ने कहा कि कांग्रेस को समर्थन देने से पहले जेजेपी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों को वापस लेना चाहिए।

पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना ने अंबाला लोक सभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार वरुण चौधरी को बेहतर स्थिति में बताया। उन्होंने कहा कि अंबाला लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी बांटो कटारिया का वरुण चौधरी के साथ कोई मुकाबला नहीं है। वरुण चौधरी एक पढ़ा लिखा उम्मीदवार है, जनता की बात को उठाने का दम रखता है। वरुण चौधरी को विधानसभा में बेस्ट Mla का भी खिताब मिल चुका है। पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना ने कहा कि बांटो तो एक घरेलू महिला है वह तो अपने पति रतनलाल कटारिया का भी कहना नहीं मानती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर भारी उत्साह है। आज जनता बीजेपी से परेशान हो चुकी है, मतदाता भी बदलाव चाहते हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें