स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है। जिले के सभीशहरी और ग्रामीण चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। हर आने-जाने वाले वाहन सहित लोगों की चेकिंग की जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस ने सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शहरभर में 650 पुलिस कर्मी किए गए तैनात
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर भर में 650 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्टेशन परिसर के सभी स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। इस दौरान रेलवे पुलिस यहां से गुजरने वाली हर ट्रेन की चेकिंग कर रही है।
पुलिस द्वारा प्लेटफार्म, प्रतिक्षालय, टिकट घर, पार्किंग और अन्य जगहों पर पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। इसके अलावा पुलिस जिले के सभी होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की भी जांच कर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सभी थाना व क्राइम यूनिट ने क्षेत्र में होटल, धर्मशालाओं व बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, गेस्ट हाउस की बारीकी से जांच की।
पुलिस को सर्तक रहने के दिए आदेश
एसपी मोहित हांडा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है। पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्र में निगरानी के निर्देश दिए हैं। बिना नंबर वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। समारोह स्थल में व्यापक और चारों तरफ दंगा निरोधक यंत्रों सहित जवान तैनात किये गये है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चाक चौकस प्रबंध किए गए हैं। थाना राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी विलायती राम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए गए हैं।

