पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बरसात के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी 2 दिन पहले जिस हथिनी कुंड बैराज पर पानी का लेवल 47000-52000 क्यूसेक पर था वह आज बढ़कर 2,09,000 क्यूसेक हो गया है।
बढ़ता हुआ जलस्तर जिससे साथ लगते गांव, निचले इलाकों और दिल्ली तक बाढ़ का खतरा बन गया है। यमुनानगर हाईवे पर मलबा पानी के साथ आ रहा है जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे दिल्ली समेत हरियाणा में कई जिले बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।