तनाव में आकर 22 साल की लड़की ने उठाया बड़ा कदम, फंदा लगाकर दी जान

यमुनानगर

यमुनानगर की लालद्वार कॉलोनी मे रहने वाली 22 साल की लड़की मोहर जुमेंद्र ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव घर पर ही कमरें में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी काफी दिनों से मानसिक रुप से परेशान थी। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या करने का कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रावाई शुरु की है।

पहले भी कि थी आत्महत्या करने करने की कोशिश

Whatsapp Channel Join

मृतका के पिता देवाशीष गुजरात में निजी कंपनी मे काम करते है। यहां पर उसकी पत्नी और दो बेटियां रहती थी। बड़ी बेटी मोहर जुमेंद्र थी। वह डिजिटल मार्केटिंग कपंनी में काम करती थी। कुछ समय से वह मानसिक रुप से परेशान थी। कुछ दिन पहले भी उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते परिजनों ने देख लिया और उसे समझा दिया था। सुबह जब सारे परिवार के लोग बाहर थे तभी उसने ये कदम उठाया। जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो नह फंदे पर लटकी हुई थी।