Rickshaw driver was hit by an unknown vehicle, died

Yamunanagar : अज्ञात वाहन ने रिक्शा चालक को रगड़ा, मौके पर मौत, चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर हुआ हादसा, वाहन चालक की तलाश में पुलिस

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

यमुनानगर में दिन के उजाले में ही ऑटो रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन अभी तक न वाहन और न ही वाहन चालक के बारे में कुछ पता लग पाया है। पुलिस ने शव को जगाधरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी अनुसार यमुनानगर में दिन के उजाले में ही ऑटो रिक्शा सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया और वाहन चालक बड़े ही आसानी से मौके से निकल गया। हादसा जगाधरी के गुप्ता पैलेस के नजदीक और अर्जुननगर चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शी अजीत ने बताया कि मैं फोन पर बात कर रहा था, अचानक से जोर से आवाज आई। जैसे ही मैने पलट कर पीछे देखा तो एक ऑटो रिक्शा चालक नीचे पड़ा हुआ था। मैंने इसकी जानकारी तुरंत डायल 112 को दी, लेकिन यह पता नहीं लग पाया कि ऑटो रिक्शा चालक को टक्कर किसने मारी।

Screenshot 1693

कुछ देर बाद मौके पर पहुंची चौकी पुलिस

Whatsapp Channel Join

वहीं कुछ देर बाद अर्जुन नगर चौकी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी के सिविल अस्पताल भेजा और ऑटो रिक्शा को अर्जुन नगर चौकी में खड़ा कर दिया। अर्जुन नगर चौकी के जवान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हमें डायल 112 से सूचना मिली थी, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे है। फिलहाल शव की सिनाख्त नहीं हो पाई है।

Screenshot 1694

किसी को हादसे की नहीं लग पाई खबर

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अभी तक पहचान में भी जुटी हुई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि महज 100 मीटर की दूरी पर ही वाहन चालक हादसा करके चला गया। किसी को हादसे की खबर तक नहीं लग पाई।

Screenshot 1695