City Tehlka

हरियाणा-पंजाब में बारिश का यलो अलर्ट, मौसम रहेगा बिगड़ा

हरियाणा
  • हरियाणा के 5 और पंजाब के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
  • हिमाचल के सोलन, सिरमौर और शिमला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रोहतांग में बर्फबारी
  • हरियाणा में इस बार 114% तक अधिक बारिश की संभावना, मानसून समय से पहले आ सकता है

HaryanaRain: हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आज से अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली जिलों में आज के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है।

Copy of Copy of हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में आज शाम इतनी देर रहेगा ब् लैकआउट मॉक ड्रिल 1

शनिवार को इन राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिली। हरियाणा के अंबाला, सोनीपत, कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई, जिनमें हिसार में सर्वाधिक 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पंजाब में भी पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ में बारिश हुई, और पटियाला में सबसे ज्यादा 29 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Whatsapp Channel Join

Copy of Copy of हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में आज शाम इतनी देर रहेगा ब् लैकआउट मॉक ड्रिल 2

हिमाचल प्रदेश में भी अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने सोलन, सिरमौर और शिमला के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को रोहतांग में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। वहीं, कुल्लू जिले के मणिकर्ण के सुमारोपा क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से लुधियाना की दो महिला पर्यटकों अविनाश कौर और निशु वर्मा की मौत हो गई।

हरियाणा में इस बार मानसून के दौरान सामान्य से अधिक, यानी करीब 114% वर्षा होने की संभावना है। औसतन 438 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 5 से 10% अधिक वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जून के मध्य में मानसून की चाल थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन उसके बाद अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

हरियाणा में मानसून का सामान्य आगमन 24 से 29 जून के बीच होता है, लेकिन इस बार इसके समय से पहले आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 वर्षों में 4 बार ऐसा हुआ जब मानसून 100 से 124 दिनों तक टिका रहा – जैसे वर्ष 2008, 2013, 2019 और 2021 में।