death in amarica

Karnal : विदेश भेजने के नाम पर युवक के साथ 8.45 लाख रुपये की ठगी

करनाल हरियाणा

करनाल में युवक के साथ वर्क वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर 8.45 लाख रुपए की ठगी हुई। दंपती ने युवक के साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने पेमेंट ऑनलाइन और नकद दोनों तरीकों से ट्रांसफर की है। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद युवक ने  को शिकायत दी। जिसके बाद गुरुवार शाम घरौंडा थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

गांव शेखपुरा खालसा निवासी अरविंद करनाल में आईलेट्स का कोर्स कर रहा था। वहीं पर उसकी मुलाकात कुलदीप और उसकी पत्नी पूजा से हुई। कुलदीप इंद्री के भूटान खेड़ी गांव का रहने वाला है। कुलदीप ने उसे कनाडा में वर्क वीजा पर भेजने की बात कही और विश्वास में ले लिया। जिसके लिए उसने कुल 18 लाख खर्च होने की बात कही। अरविंद ने घर आकर अपने घरवालों से सलाह व सहमति ली और घर वाले भी मान गए।

अलग-अलग को तारीख को दिए पैसे

Whatsapp Channel Join

अरविंद ने बताया कि बीती 26 फरवरी 2023 को एक लाख रुपए उनके बैंक खाते में गूगल पे किए। फिर 28 फरवरी को 2 लाख 55 हजार रुपए की मनी ट्रांसफर की गई। फिर 16 मार्च को 4 लाख 90 हजार रुपए की रकम पानीपत बस स्टैंड पर कुलदीप व उसकी पत्नी पूजा को नकद दिए और बाकी पैसे वीजा मिलने के बाद देने की बात कही गई थी, लेकिन पैसे लेने के बाद इन लोगों ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कई महीनों तक टरकाते रहे। शक होने पर जब उसने पता लगाया तो उसे फ्रॉड के बारे में पता चला।

ब्याज पर पैसे लेकर दिए थे दंपती को

अरविंद ने बताया है कि दंपती ने पहले भी दादुपुर रोड़ान गांव के युवक को विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। जिसका जुलाई महीने में केस भी दर्ज हुआ था। इन लोगो का काम सिर्फ धोखाधड़ी करना ही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और हमे अपने पैसे मिल सके, उसके लिए पुलिस अधीक्षक को बीती 28 अप्रैल को शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस की तरफ से जांच चलती रही। जिस पर पुलिस ने आज मामला दर्ज किया है।

अरविंद ने बताया कि उसके पिता उसे विदेश में भेजने का सपना देख रहे थे और उसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्याज पर पैसे लेकर दंपती को दिए थे, लेकिन उन्हें सिर्फ धोखा ही मिला।