suicide

Hisar में युवक ने किया suicide, घर में गाटर से लगाया फंदा

हरियाणा हिसार

हरियाणा के हिसार के गांव लुदास में 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम कुलदीप है। वह अपने घर में अकेला ही रहता था। सुबह उसका भाई मकान में आया तो देखा ​कि कुलदीप ने फंदा लगाया हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया, जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया।

मृतक के बड़े भाई बिंद्र ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है और वह दो भाई हैं। छोटा भाई 28 वर्षीय कुलदीप भी मेहनत मजदूरी का काम करता था। कुलदीप का एक हाथ विकलांग होने से वह कुछ समय से मानसिक रुप से परेशान था। देशी दवाई लेकर अपना इलाज करवा रहा था। कुलदीप अकसर घर में अकेला ही रहता था। शुक्रवार सुबह उठकर देखा तो उसका भाई कुलदीप अपने घर में गाटर से फंदे पर लटका मिला। उसके घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

मानसिक रूप से रहता था परेशान

Whatsapp Channel Join

बिंद्र ने बताया कि उसका भाई कुलदीप मानसिक परेशान रहता था। जिसके चलते उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मानसिक रूप से परेशानी के चलते कुलदीप नशा भी करने लग गया था। कुलदीप के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्यवाही की है।