Firing at Moorthal Dhaba

Sonipat : नशे में धुत्त युवकों ने ढाबे पर मचाया उत्पात, ईंट-पत्थरों से तोड़फोड़ कर किया Fire, पैर में गोली लगने से Cashier घायल, बीयर पर हुआ था विवाद

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से जहां नववर्ष के जश्न को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं नशे में धुत कुछ युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है। सोनीपत के मुरथल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित होटलों और ढाबों पर लाख पहरों के बाद तोड़फोड़ और गोली चलने का मामला सामने आया है। एक ढाबे पर खाना आने आए नशे में टली कुछ युवकों ने कैशियर के पैर में गोली मार दी। वारदात सीसीटीवी में कैद है। फिलहाल कैशियर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुरथल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नए साल पर जश्न को लेकर नशे में धुत्त कुछ युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है। वारदात का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो चुका है। आरोप है कि इससे पहले नशे में टली कुछ अज्ञात युवक मुरथल स्थित एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान बीयर पीने को लेकर बवाल खड़ा हो गया। इस दौरान ढाबे के स्टाफ ने युवकों को समझाते हुए रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने फायर किए। आरोप है कि फायर करने के बाद युवकों ने ढाबे के बाहर और अंदर ईंट-पत्थर फेंककर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। फिर भी नशे में धुत्त युवकों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाते हुए जब फायर किया तो गोली कैशियर बिजेंद्र के पैर में जा लगी।

इसके बाद कैशियर बिजेंद्र को घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कैशियर का इलाज चल रहा है। वहीं वारदात के बाद युवक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में मुरथल थाना पुलिस ने कैशियर बिजेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 148, 149, 307, 427, 506 IPC & 25.54.59 A Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Whatsapp Channel Join