Bird Flu: What is bird flu?

Bird Flu : क्या है बर्ड फ्लू? जानिए इसके लक्षण, कारण और रोकथाम के उपाय

Health

Bird Flu : कोरोना का नाम सुनते ही हम सब घबरा जाते है। कोरोना ने सबको बीमार करने के साथ-साथ दुनिया की रफ्तार को भी थाम दिया था। इस बीमारी से अभी भी दुनिया उबर नही पाई है। कोरोना के खौफ के बीच वैज्ञानिकों ने एक और महामारी की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों ने बर्ड फ्लू को लेकर चेतावनी दी है। साथ ही उनका कहना है कि बर्ड फ्लू से उत्पन्न होने वाली महामारी कोरोना से 100 गुना ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

एक्सपर्ट का मानना है कि बर्ड फ्लू महामारी के खतरे के फैलने की संभावना तेजी से बनी हुई है। अमेरिका में H5N1 एवियन फ्लू तेजी से फैल रहा है। अमेरिका के हर राज्य मे जंगली पक्षियों के साथ-साथ वाणिज्यिक पोल्ट्री और अपने घरों के बैक्योर्ड में पशुओं पर भी इसका असर दिख रहा है।

किस वजह से फैलता है बर्ड फ्लू

एवियन एंफ्लूएंजा बर्ड फ्लू का दूसरा नाम है जो कि टाइप ए इंफ्लूएजा वायरस की वजह से फैलता है। ये वायरस बत्तख, मुर्गों जैसे कुछ पोलट्री फार्म वाले जानवरों के लिए हानिकारक होता है और कभी-कभार इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। बर्ड फ्लू जंगली और पालतू जानवरों दोनों की वजह से हो सकता है। इसके अलावा अगर कोई इंसान इन संक्रमित जानवरों या फिर दुसरी प्रजातियों के संपर्क में आता है तो वो इस वायरस का शिकार हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नही हुई है कये वायरस इंसानों से इंसानों में भी फैल सकता है।

Whatsapp Channel Join

2023 02 15T190016Z 1 VL7 RTRLXPP 2 LYNXPACKAGER

दुर्लभ मामलों में एक बीमार व्यक्ति अपनी देखभाल मे शामिल व्यक्ति और करीबी संपर्क में इस वायरस की वजह बन सकता है। शोधकर्ता फिलहाल वायरस के म्यूटेशन को लकर चिंतित है जो कि संभावित रुप से इंसानों से इंसानों के संपर्क में फैल सकता है। H5N1 वायरस का मौजूदा स्ट्रेन है जो भारत को प्रभावित कर रहा है। ये स्ट्रेन काफी घातक है और अभी तक इस स्ट्रेन से एशिया के अलग-अलग देशों में 130 से ज्यादा मौते हो चुकी है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

1.शरीर का उच्च तापमान। 2.ठंड लगना। 3.सिरदर्द। 4.खांसी इसके अलावा अन्य सामान्य लक्ष्ण भी शामिल हो सकते है। जिसमें दस्त, बीमार महसूस करना, पेट दर्द, सीने में दर्द, नाक और मसूढ़ों से खून बहना, आंख आना आदि। आमतौर पर शुरुआती लक्षण संक्रमण के 3-5 दिनों के बाद होते है।

बर्ड फ्लू के कारण

इस वायरस का असली कारण पक्षी है। ये वायरस पक्षी की आंत में प्रवेश करता है और उसके मल के जरिए जगह-जगह फैलना शुरु हो जाता है। ये पक्षी प्रवासी होते है और अलग-अलग देशों में इस वायरस को पहुंचाने का काम करते है। संक्रमित पक्षी में दिखाई देने वाले लक्षण है दस्त, सांस लेने में तकलीफ और मौत। एक संक्रमित पक्षी अपने पंखों, बलगम, थूक और मल के माध्यम से वायरस को फैला सकता है। संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने वाले इंसान को भी संक्रमण हो सकता है। अगर आप पक्षी की देखभाल कर रहे है और बीमार पक्षी के मल के संपर्क में आते है और हाथ नहीं धोते है तो आप संक्रमित हो सकते है। ये वायरस कच्चे चिकन में भी मौजूद होता है।

dd832e4eb728af08d4309215e5a482eb1680244753100506 original

बर्ड फ्लू जोखिम कारक

संक्रमित पक्षी 10 दिनों तक लार और मल के माध्यम से वायरस फैला सकता है। इसके अलावा दूषित क्षेत्र के संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है। अगर कोई व्यक्ति नीचे दिए कारकों के संपर्क में आता है तो संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला किसान, जो पोल्ट्री फार्म आता-जाता रहता हो। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आना। बिना पके अंडे या मांस खाना।

बर्ड फ्लू की रोकथाम

अगर आप किसी ऐसे देश की यात्रा कर रहे है, जहां संक्रमण फैला हो तो आपको बार-बार हाथ धोना चाहिए। पके और कच्चे मांस को स्टोर करने के लिए अलग-अलग बर्तनो का उपयोंग करें। मांस को तब तक पकाएं, जब तक वह गर्म न हो जाएं। ऐसी जगह ने जाएं, जहां जीवित पक्षियों को मुर्गों को संक्रम हो।

क्या न करें

ऐसी जगह जाने से बचें, जहां पक्षी बीमार या मर चुके हो। पोल्ट्री फार्म या फिर मीट बाजार में बार-बार न जाएं। अधपका या फिर कच्चा मांस न खाएं। कच्चे अंडे न खाएं।

bird flu 11tt 1610343193

बर्ड फ्लू का इलाज

बर्ड फ्लू के उपचार में शामिल तरीके ये हो सकते हैं

1. बर्ड फ्लू के इलाज के लिए कई एंटी-वायरल दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन दवाओं का उपयोग तब किया जाता है जब वायरस के संपर्क में आने के बाद लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं या फिर व्यक्ति संक्रमित रोगी के संपर्क में आ जाता है।

2. बर्ड फ्लू के इलाज के लिए रेलेंजा और टैमी फ्लू इन दो दवाओं को मंजूरी प्राप्त है। अगर ये वायरस फैलता है तो ये दवाएं आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने, वायरस को फैलने से रोकने और पहले से संक्रमित लोगों को उपचार प्रदान करने में मदद करती हैं।

3. बर्ड फ्लू के खिलाफ वैक्सीनेशन अभी भी प्रक्रिया में।