Health Tips: खाना हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। खाना शरीर को केवल एनर्जी ही नहीं देता बल्कि ये हमारी हेल्थ को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा गर्म भोजन करना पसंद करते हैं। देखा जाए तो गर्म भोजन खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और इसी कारण कई लोगों को गर्म खाना ही अच्छा लगता है। क्या आपको पता है कि ज्यादा गर्म खाना खाने से आपकी बॉडी को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको बताएगें कि अधिक गर्म खाना हमारे शरीर को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही हमें किस तापमान में खाने का सेवन करना चाहिए।
जीभ का जलना
कभी-कभी लोग ज्यादा गर्म खाने के चक्कर में जीभ या मुंह को जला बैठते हैं। ऐसा करने से मुंह को अंदर से काफी दिक्कतें होती है और आपको कई बार खाना खाने में भी परेशानी होने लगती है। कई बार तो गर्म खाने से मुंह में छाले भी हो जाते हैं।
गले में सूजन
गर्म-गर्म भोजन का सेवन करने से हमारे गले को भी नुकसान हो सकता है क्योंकि जब हम गर्म खाने का सेवन करते हैं तो हमारे गले में जलन होने लगती है, जिसकी वजह से गले में कभी-कभी सूजन भी आ जाती है। जिससे आपको कई तरह का परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
दांतो को नुकसान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिक गर्म भोजन करने से हमारे दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर हम अधिक गर्म भोजन करेंगे तो दांत कमजोर होने लग जाते है और साथ ही दांत जाड़ भी छोड़ने लगते है, जिसकी वजह से दांत बाहर की ओर आने शुरू हो जाते है। इसी वजह से हमें सलाह दी जाता है कि हमें न तो अधिक ठंडे और न ही अधिक गर्म भोजन का सेवन करना चाहिए।
पेट को हानि
कोई भी मौसम हो चाहे वह सर्दी हो या गर्मी ज्यादा गर्म खाना सेहत के लिए हानिकारक ही होता है। नियमित रूप से ज्यादा गर्म खाना खाने से पेट को नुकसान पहुंचता है। देखा जाए तो ज्यादा गर्म भोजन करने से पेट के अंदर की स्किन नाजुक होती है और गर्म-गर्म खाना अंदर जाने से उसे नुकसान पहुंचता है। कभी-कभी पेट में जलन तो और गर्माहट भी महसूस होती है।
किस तापमान में खाने का सेवन करना चाहिए
एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि हमेशा अपनी बॉडी को सूट करने लायक टेम्परेचर में खाना खाना चाहिए, ताकि यह आसानी से पच जाए। खाना इतना गर्म होना चाहिए कि हमारी उंगलियां या जीभ इसे झेल सकें। उतने तापमान में खाने का सेवन सेहत के लिए सही है।