kari patta

Curry Leaves Benefits : करी पत्ता खाने के होते है इतनी अचूक फायदे

Health

Curry Leaves Benefits : कढ़ी पत्ते या जिसे कई लोग करी पत्ता कहते हैं ये हम इंडियंस के घरों में जमकर इस्तेमाल किया जाता है। कढ़ी पत्ता अपनी जबरदस्त खुशबू से खाने का जायका बढ़ा देती है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल साउथ इंडिया फूड बनाने में किया जाता है वहीं महाराष्ट्र के खाने में भी करी पत्ता जमकर इस्मेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के साथ ही साथ करी पत्ता आयुर्वेद में भी कई नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है।

बता दें कि करी पत्ता दिल के रोगों, संक्रमणों के साथ-साथ डायबिटीज में भी राहत दिलाता है। करी पत्ता एक एंटिऑक्सीडेंट के तौर पर काम कर सकता है, इसमें बिटा कैरोटिन जैसे एंटिऑक्सीडेंट होते हैं। इसके साथ ही साथ करी पत्ते में विटामिन सी भी भरपूर पाया जाता है। यह टाइप 2 डायबिटीज मरीजों और दिल के रोगियों के लिए बहुत अच्छा होता है।

तो देखिए जानकारी के अनुसार बता दें कि करी पत्ते के इस्तेमाल से हाई ब्लड शुगर लेवल को 45 फीसदी तक कंट्रोल में किया जा सकता है। करी पत्ते में एंटिऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन, बिटा कैरोटिन और कार्बजोल एल्कालोड्स पाए जाते हैं। जान लें कि करी पत्ता फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है। जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। यह ब्लड शुगर लेगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है। साथ ही करी पत्ता आपके इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त करता है। इससे शरीर में इंसुलिन का सही प्रसार होता है जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर या नियमित करने में मददगार है।

Whatsapp Channel Join

बता दें कि करी पत्ता पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है। करी पत्ता बालों की ग्रोथ को भी तेज करने में मदद करता है। इन सबके अलावा जब वजन कम करने की बात आती है तो भी करी पत्ता एक अच्छी जड़ी बूटी मानी जाती है। शरीर में जमा चर्बी को दूर करने के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है। तो अब बात आती है कि डायबिटीज में राहत पाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल कैसे करें तो देखिए आप रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते के 10 ताजा पत्ते खा सकते हैं। आप चाहें तो रोज सुबह करी पत्ते का जूस भी पी सकते हैं। इसके अलावा सब्जी, चावल और सलाद में भी करी पत्ता इस्तेमाल किया जा सकता है।

Read More