Mosquito facts : दिनभर काम से थक हार कर घर आने के बाद जब इंसान चैन की नींद सोना चाहता है तो मच्छर उसकी नींद खराब करते है। इतना ही नहीं आपने ज्यादातर देखा होगा जब आप शाम के समय कहीं बैठे या खड़े होते है तो आपके सिर के ऊपर मच्छरों का झुंड मंडराने लगता है। ऐसा ज्यादातर खुली जगह में होता है। आखिर क्या कारण है कि मच्छरों का झुंड सिर पर ऐसे मंडराता है। जैसे कोई बवंडर आ गया हो। इसमें सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो ये है कि उनमें से ज्यादातर मच्छर हमें काटते भी नहीं है। सिर्फ सिर पर मंडराते रहते है। आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मच्छर आखिर ऐसा क्यों करते है?
असल में इंसान जब सांस लेता है तो वह कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ता है। इसी गैस से आकर्षित होकर मच्छर हमारे सिर पर मंडराने लगते है। इसके अलावा इसकी एक दूसरी वजह पसीना भी है पसीने में पाए जाने वाले ऑक्टनल माम के रसायन के प्रति आकर्षित होकर भी मच्छर सिर के ऊपर मंडराने लगते है। शरीर की तुलना में पसीना सिर पर ज्यादा देर तक रहता है। यही कारण है कि मच्छर सिर के ऊपर ही मंडराते है बाकी शरीर पर नहीं मंडराते। हमारे सिर पर उड़ने वाले मच्छरों के झुड़ में ज्यादातर मादा मच्छर ही होती है।
मच्छरों के इतने बड़े झुंड के सिर के ऊपर होने के बाद भी उनमें से ज्यादातर मच्छर हमें काटते नहीं है। यह दिलचस्प बात है कि इतने सारे मच्छरों में सिर्फ कुछ ही मच्छरे हमें काटते है बाकी नहीं। दरअसल सिर्फ मादा मच्छर ही काटती है। मादा मच्छरों के साथ-साथ सिर के ऊपर मंडराने वाले झुंड में नर मच्छर भी बड़ी संख्या में होते है लेकिन वो काटते नहीं है। रात में सोते समय भी नर मच्छर नहीं बल्कि मादा मच्छर ही काटती है।







