Yoga हर किसी के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। व्यायाम शारीरिक स्वास्थय के साथ मानसिक और भावानात्मक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत जरूरी है। व्यायाम तनाव को कम करने से लेकर आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। स्वस्थ और मजबूत शरीर में हड्डियों का ताकतवर होना सबसे ज्यादा जरूरी है।
हड्डियों में दर्द या कमजोरी होने पर चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल और खाने की वजह से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिसका असर हमारे शरीर और हड्डियों पर भी पड़ता है। शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी और मिनरल की कमी होने लगती हैऔर जिससे हड्डियों की परेशानी बढ़ जाती है। कई बार तो हड्डियों में फ्रैक्चर भी हो जाता है। आइए जानते हैं कि हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए कौन-कौन से व्यायाम करने चाहिए।
- हड्डियों की मजबूती के लिए डाइट से लेकर नियमित रूप से व्यायाम की जरूरत होती है। इसलिए यदि आप हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए व्यायामों को जरूर करे।
- वॉकिंग एक ऐसा व्यायाम है जो हड्डियों को मजबूत बनाने और चर्बी घटाने में मदद करता है। रोजाना 30 मिनट की वॉकिंग से हड्डियां मजबूत बनती है साथ ही कैलोरी भी बर्न होती है।
- स्ट्रेचिंग आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह आपको कमजोरी, गठिया और जोडों के दर्द के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है, तो कोशिश करें और अपनी एक्सरसाइज रूटीन में स्ट्रेचिंग को शामिल करें।
- साइक्लिंग एक अच्छा कार्डियो व्यायाम है जो हड्डियों को मजबूत बनाने और चर्बी घटाने में मदद करता है। यह घुटनों और जोड़ों पर कम दबाव डालता है, यह व्ययाम सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है।
- बता दें कि पुश-अप्स भी हड्डियों को मजबूत बनाने और चर्बी घटाने के लिए बहुत प्रभावशाली व्ययाम हैं। यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे हड्डियों पर दबाव डालता है।
- उम्र बढ़ने पर सीढ़ियां चढ़ना उतरना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी तो आप किसी भी उम्र में सीढ़ियां चढ़ उतर सकते हैं। इसके लिए रोजाना आपको 1-2 मंजिल सीढ़ी चढ़नी और उतरनी चाहिए। इससे हड्डियों को मजबूती मिलेगी। लिफ्ट की बजाय सीढ़ी चढ़ने की आदत बना लें। इससे आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा।