10 Nov 2023 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 10 नवंबर 2023🌷

🌹 दिन – शुक्रवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – द्वादशी🌷 

🌹 नक्षत्र – हस्त🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – विष्कंभ🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:26 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:29 पर🌷

🌹 प्रथम करण – तैतिल🌷

🌹 द्वितीय करण – गारा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – तुला🌷

🌹 सूर्यराशि – कन्या🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 106

आज किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे परिस्थितियां आपके विपरीत बन सकती हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। दवाईयों के व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। अपना हर काम खुद करने की कोशिश करें किसी और पर ना थोपें। छात्रों को किसी विषय को समझने में सीनियर्स की सहायता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

image 105

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 107

राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। वर्तमान में किए गए काम का फायदा भविष्य में मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी और सेहत में सुधार होगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

image 105

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 108

आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। खुद को ताजगी से भरा महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी जरूरी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन सफलता मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है। किसी नई खबर पर काम करने का मौका मिल सकता है।

image 105

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 109

आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। सोशल साइंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको करियर में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरिदने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आएगा।

image 105

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 110

आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस राशि की महिलाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा, सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपका जीवनसाथी आपके मन की इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

image 105

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 111

आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो जॉब चेंज करने का मन बना सकते हैं। आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

image 105

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 112

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे। जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। महिलाएं ऑनलाईन शॉपिंग करेंगी। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। लेकिन इन गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।

image 105

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 113

आज आपके चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस का काम समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। शाम का समय भाई-बहनों के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

image 105

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 114

 किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं सुलझ जाएगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

image 105

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 115

आज किसी नए काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। किसी रुके हुए काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जाएंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

image 105

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 116

 आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। किसी काम में संतुलन बनाकर चलने से वो समय से पहले पूरा होगा। कोई खास दोस्त आपसे मिलाने आपके घर आएगा।

image 105

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 117

 किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। किसी समाजसेवी संस्था में सहायता करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भरेंगे।

image 105

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏