12 Mar 2024 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 12 मार्च 2024🌷

🌹 दिन – मंगलवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – उत्तरायन🌷

🌹 ऋतु – शिशिर🌷

🌹 मास – फाल्गुन🌷

🌹 तिथि – द्वितिया🌷 

🌹 नक्षत्र – रेवती🌷

🌹 अमान्ता महीना – फाल्गुन🌷

🌹 योग – ब्रह्म🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:41 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:32 पर🌷

🌹 प्रथम करण – कौलव🌷

🌹 द्वितीय करण – तैतिल🌷

🌹 दिशाशूल – उत्तर🌷

🌹 चंद्रराशि – मीन🌷

🌹 सूर्यराशि – कुंभ🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🌹 राहुकाल – प्रातः 3:33 से 5:02 तक

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 93

शारीरिक रूप से परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। खान-पान का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी आ सकती हैं। नौकरी वाले वाद-विवाद से बचें।

उपायः कुत्ते को तेल लगाकर गुड डालकर रोटी खिलाएं।  

image 92

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 94

घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। बातचीत में संयम रखें और आय के साधन के योग बनेंगे। कोई नया काम आज प्रारंभ कर सकते हैं। भूमि कार्य में निवेश हो सकता हैं, जो कि श्रेष्ठ रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

उपाय : भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें।

image 92

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 95

शरीर में आलस्य बना रहेगा। किसी तरह के शारीरिक रोग की संभावना हैं, ऐतिहात बरतें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर की सुख-सुविधाओं में अतिरिक्त खर्च होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय : पत्नी व माता  का सम्मान करें व कन्या को चॉकलेट या टॉफी बांटे।

image 92

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 96

स्वभाव में धैर्य बनाए रखें, लेन-देन करते समय सचेत रहें। किसी की जिम्मेदारी न लें, अन्यथा किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते हैं। पति-पत्नी में विवाद के योग बन रहे है, थोड़ा ध्यान देना जरूरी है।

उपाय : कुत्ते को रोटी खिलाएं और शनिदेव का पूजन करें।

image 92

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 97

जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत में परेशानी आ सकती हैं। आय कम और खर्च अधिक बना रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।

उपाय : पीले रंग का वस्त्र धारण करें और पीली मिठाई गाय को खिलाएं।

image 92

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 98

उत्साह बना रहेगा। आज आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, वह पूर्णरूप से सम्पन्न होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर अतिरिक्त खर्च होगा। वैवाहिक जीवन स्नेहपूर्ण रहेगा।

उपाय : चावल या सफेद वस्तुओं का दान करें।

image 92

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 99

लंबी बीमारी से आज छुटकारा मिलने वाला हैं। आज का दिन आपके लिए सौभाग्य को लेकर  आएगा। स्वभाव में आज मजाकिया अंदाज रहने वाला है। खुशी के पलों में दिन व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।

उपाय : चांदी के आभूषण धारण करना शुभ रहेगा।

image 92

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 100

सेहत मजबूत रहने वाली है। व्यापार के कारण आज कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। यात्रा का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। घर में बुजुर्ग का स्वास्थ्य  बिगड़ सकता हैं, ध्यान रखने की जरूरत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

उपाय : हरी खाद्य सामग्री का दान करें।

image 92

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 101

आज किसी प्रकार का तनाव आपको हो सकता हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना हैं। परिवार-मित्रों सहित जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता हैं।

उपाय : कन्याओं का पूजन करें और मां दुर्गा की उपासना करें।

image 92

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 102

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी नजदीकी मित्र के कारण आज आप निवेश कर सकते हैं। भूमि निर्माण कार्य में निवेश कर सकते हैं। व्यवहार में दोहरा पन बना रहने वाला हैं। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

उपाय : धार्मिक पुस्तकों का एवं सामग्री का दान करें।

image 92

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 103

स्वभाव में चिड़चिडापन बना रहेगा। क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। मन को शांत रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी के भी मध्य बातचीत कर मध्यस्था न करवाएं, अन्यथा आपको बदनामी झेलनी पड़ सकती हैं। परिवार में सुख का माहौल रहेगा।

उपाय : शनिदेव महाराज का पूजन एवं काली वस्तुओं का दान करें। 

image 92

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 104

नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर अंकुश लगाए। आपका कड़वा स्वभाव आपकों किसी प्रकार की परेशानी में डाल सकता हैं। ध्यान रहे वाणी में मधुरता बनी रहनी चाहिए। परिवार का सहयोग मिलेगा और धन लाभ के योग हैं।

उपाय : काले उड़द को चलते जल में प्रवाह करें। 

image 92

🎍(आचार्य महेश भारद्वाज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्री सिद्ध बालाजी शनिधाम मंदिर, न्यू विजय नगर भोला चौक, पानीपत)(मो. 90533-66806) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏