18 Feb 2024 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 18 फरवरी 2024🌷

🌹 दिन – रविवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – उत्तरायन🌷

🌹 ऋतु – शिशिर🌷

🌹 मास – माघ🌷

🌹 तिथि – दशमी🌷 

🌹 नक्षत्र – रोहिणी🌷

🌹 अमान्ता महीना – माघ🌷

🌹 योग – वैधृति🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 7:11 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:13 पर🌷

🌹 प्रथम करण – कौलव🌷

🌹 द्वितीय करण – तैतिल🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – वृषभ🌷

🌹 सूर्यराशि – कुंभ🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 225

आज का दिन उत्साहपूर्वक रहेगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में धन के योग बनेंगे। किसी नए कार्य में आप निवेश कर सकते हैं। आज का दिन हंसी-मजाक का रहने वाला हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

उपाय : सूर्यनारायण भगवान को अर्ग देकर लाल रंग के पुष्प अर्पित करें।

image 224

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 226

आज का दिन उत्साहपूर्वक रहेगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी भी प्रकार का निवेश आज न करें, अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता हैं। किसी कार्य में किसी की जिम्मेदारी न लें। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता हैं।

उपाय : भगवान विष्णु का पूजन करें।

image 224

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 227

आज अपने सौंदर्य सामग्री पर आप अत्यधिक खर्च कर सकते हैं। दिन आज का मिलाजुला रहेगा। अति उत्साह में किसी से किसी प्रकार का वायदा न करें, अन्यथा किसी प्रकार की परेशानी सामने आ सकती हैं। आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा।

उपाय : बेसन के लड्डू गाय को खिलाएं।

image 224

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 228

मन पूर्णरूप से काम की तरफ लगा रहेगा। धन लाभ के योग बने रहेंगे। आज आप परिवार में किसी वाहन को खरीदने का विचार बना सकते हैं। लाभ के लिए समय उचित हैं। नए काम में निवेश कर सकते है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं।

उपाय : किसी दिव्यांग को भोजन करवाएं।

image 224

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 229

कार्य में आज आपका दिन मिला-जुला व्यतीत होगा। आय कम खर्च अधिक रहने वाला है, इसलिए संयम रखें। किसी को भी उधार में पैसा न दें, अन्यथा पैसा डूब सकता हैं। परिवारिक संबंध मधुर रहने वाले हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

उपाय : सूर्यनारायण को सिंदूर डालकर जल चढाए।

image 224

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 230

आज आपको अति उत्साह नहीं दिखाना हैं, अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी प्रकार की आज अनबन हो सकती हैं। वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। पति-पत्नी में भी अनबन हो सकती है।

उपाय : खिचड़ी या चावल बनाकर गरीबों में दान करें।

image 224

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 231

नए काम के लिए उचित समय नहीं हैं। थोड़ा इंतजार करें, प्रॉपर्टी में आज निवेश कर सकते हैं। आय कम खर्च अधिक रहने वाला हैं। जरूरत अनुसार धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। मन में उत्साह बनाए रखे और किसी प्रकार का तनाव न आने दें।

उपाय : दिव्यांगों को भोजन करवाएं और वस्त्र दान करें।

image 224

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 232

आज आपको बेवजह परेशानी सता सकती हैं। व्यर्थ की बातों से मन परेशान रहने वाला हैं। शरीर में किसी प्रकार का रोग आने की आशंका हैं। सचेत रहे और संयम रखे एवं खान-पान का पूरा ध्यान रखें। नए वस्त्रों पर किसी प्रकार का खर्च कर सकते है।

उपाय : गुड का दान करें और गाय को खिलाएं।

image 224

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 233

कार्य के लिए समय उचित है, कोई भी नया काम आज शुरू कर सकते हैं। नए मित्रों से मिलने का योग एवं पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। मित्रों के सहयोग से कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पिता की ओर से धन प्राप्ति के योग हैं।

उपाय : बूंदी के लड्डू हनुमानजी को भोग लगाएं।

image 224

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 234

नए वाहन खरीदने एवं कार्य शुरू करने का अच्छा समय हैं, आज आपको कहीं से फंसा हुआ पैसा वापिस मिलने के योग हैं। परिवारिक संबंध मिले-जुले रहेंगे। पत्नी से किसी प्रकार की अनबन हो सकती हैं। शिक्षा वालो के लिए दिन आलस्य भरा रहेगा।

उपाय : भगवान विष्णु की पूजा कर पीले रंग के पुष्प चढाएं और पीले चंदन का टीका लगाएं।

image 224

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 235

आज का दिन आपका मिला-जुला रहने वाला हैं। मन आज परिवार में लगा रहेगा। हंसी मजाक का परिवार में माहौल बना रहेगा। नए मित्रों का आगमन होगा। कहीं शुभ यात्रा आज आप कर सकते है। धर्म के प्रति रूचि बढेगी।

उपाय : भगवान सूर्य को अर्ग देकर तुलसी की माला कंठ में डालें।

image 224

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 236

आज का दिन आपका मिला-जुला रहेगा। लाभ के अच्छे योग नहीं बन रहे हैं। मानसिक तनाव बना रहने वाला हैं। कोई परेशानी आपको सता सकती हैं। परिवार में भी अनबन हो सकती हैं, इसलिए सचेत रहे। कोई भी नया काम करने के लिए समय उचित नहीं हैं।

उपाय : भगवान शिव की अराधना करें। शहद का प्रयोग अवश्य करें। 

image 224

🎍(आचार्य महेश भारद्वाज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्री सिद्ध बालाजी शनिधाम मंदिर, न्यू विजय नगर भोला चौक, पानीपत)(मो. 90533-66806) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏