19 Feb 2024 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 19 फरवरी 2024🌷

🌹 दिन – सोमवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – उत्तरायन🌷

🌹 ऋतु – शिशिर🌷

🌹 मास – माघ🌷

🌹 तिथि – एकादशी🌷 

🌹 नक्षत्र – मृगशीर्षा🌷

🌹 अमान्ता महीना – माघ🌷

🌹 योग – विषकुंभ🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 7:10 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:14 पर🌷

🌹 प्रथम करण – गर🌷

🌹 द्वितीय करण – वणिज🌷

🌹 दिशाशूल- दक्षिण🌷

🌹 चंद्रराशि – मिथुन🌷

🌹 सूर्यराशि – कुंभ🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 238

आज का दिन आपका अतिउत्साह से भरा रहेगा। कार्य के लिए उचित समय है और नए संबंध भी बनने के योग हैं। नौकरी वालो के लिए पदोन्नति का योग बन रहा हैं। धन लाभ हो सकता हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

उपाय : भगवान शिव की पूजा करें, अभिषेक में भस्म, दूध और शहद का प्रयोग करें।

image 237

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 239

शिक्षा वालो के लिए उचित समय हैं। शैक्षिक कार्यो से संबंधित व्यक्ति या जिनका व्यापार है, उनके लाभ के योग बन रहे हैं। धन लाभ के योग उचित रहेंगे। परिवार संबंध मधुर बनेंगे। संतान से किसी प्रकार का सुखद समाचार मिलेगा।

उपाय : भगवान विष्णु को चंदन और पीली मिठाई का भोग लगाएं।

image 237

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 240

आज का दिन आपका हंसी मजाक का रहने वाला हैं। किसी धर्म स्थान पर यात्रा करने के योग बन रहे हैं। नए वस्त्र खरीदने में रूचि बढेगी। कार्य स्थल पर धन योग के साधन बनेंगे। शिक्षा वालो के लिए दिन मिला-जुला रहेगा और शरीर में आलस्य रहेगा, व्यर्थ का तनाव रहेगा।

उपाय : दो रोटी में गुड डालकर कुत्ते को खिलाना शुभ है।

image 237

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 241

क्रोध और उत्तेजना में आकर कोई भी कदम न उठाएं, अन्यथा हानि का सामना करना पड़़ सकता हैं। कार्य के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद में न फंसे और किसी की जिम्मेदारी न लें। परिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।

उपाय : भगवान शिव को धतूरा और भांग एवं बेलपत्र व दूध का अभिषेक करें।

image 237

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 242

व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी, लेकिन कार्य में लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रकार का मानसिक तनाव आज आपको हो सकता हैं। क्रोध से दूर रहे। वाणी मधुरता बनाए रखें। व्यापार से संबंधित नए लोगों से जुड़ाव हो सकता हैं।

उपाय : भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं।

image 237

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 243

आज का दिन आपका मिला-जुला रहने वाला है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। नौकरी वाले अपने अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें। बैंकिंग क्षेत्र वालो की कोई बड़़ी डील हो सकती हैं।

उपाय : मां दुर्गा को पीले वस्त्र, फूल और मिठाई चढाए।

image 237

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 244

कार्य के लिए दिन अच्छा रहने वाला हैं। नए कार्यो के योग बनेंगे। धर्म कार्यो में आज आप किसी प्रकार का खर्च कर सकते हैं। व्यापार के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला हैं। परिवार में किसी प्रकार की कडवाहट आ सकती हैं, संयम रखे।

उपाय : ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

image 237

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 245

किसी प्रकार की परेशानी सता सकती हैं। शैक्षिक कार्यो में दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार के लिए आय कम और खर्च अधिक रहेगा। अधिक खर्च पर रोक लगाएं। नौकरी वाले आज आपको अपने कार्य में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना हैं। यात्रा के योग है, लाभ प्राप्त होगा।

उपाय : मां दुर्गा को पीले रंग की चुनरी भेंट करें एवं भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं।

image 237

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 246

कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला हैं। खर्च अधिक और आमदनी कम रहने वाली हैं। संतान की ओर से अशुभ समाचार प्राप्त होने की आशंका हैं। वाद-विवाद से बचे और तनाव हो सकता हैं। संयम रखे, परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों की ओर से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नए कार्य में निवेश करने से बचे।

उपाय : हरी सब्जियां या हरा चारा गाय को खिलाएं।

image 237

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 247

आय कम और खर्च अधिक रहने वाला हैं। व्यर्थ के खर्च से बचे। नए कार्य शुरू करने के लिए उचित समय नहीं हैं। प्रॉपर्टी में निवेश न करें। व्यापार के लिए समय मिला-जुला रहेगा। पति-पत्नी में प्रेमभाव बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार के धन का लाभ होने के योग हैं।

उपाय : चने की दाल भिगो कर रखें और गाय को खिलाएं।

image 237

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 248

यदि कोई वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे है, तो समय अनुकूल नहीं है, अभी थोड़ा रूकने का समय हैं। गाडी चलाते समय ध्यान रखें। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के योग है, क्रोध के अतिरेक से बचे। व्यापार के लिए समय मिला-जुला रहेगा।

उपाय : भगवान शिव की उपासना करें एवं ओम नमः शिवाय का जप करें।

image 237

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 249

कारोबार के लिए आज का दिन मिला-जुला ही रहेगा। खर्च अधिक और आय कम रहेगी। खर्च पर नियंत्रण करना आवश्यक हैं। लोहे से आज आपको किसी प्रकार की हानि हो सकती है, तो थोड़ा ध्यान देना जरूरी हैं। नौकरी पेशे वाले अपने अफसरों से प्रेम बनाएं। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

उपाय : गणेश जी लड्डू का भोग लगाएं।

image 237

🎍(आचार्य महेश भारद्वाज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्री सिद्ध बालाजी शनिधाम मंदिर, न्यू विजय नगर भोला चौक, पानीपत)(मो. 90533-66806) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏