Skip to content
Monday, March 02, 2026
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • Privacy Policy
  • हरियाणा व देश की पल-पल की खबरों के लिए इंस्टॉल करें ‘सिटी तहलका एप’
CITY TEHELKA LOGO

City Tehelka

Online News Portal in Haryana

realtime-news-city-tehelka
  • देश
  • विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • वीडियो
  • राजनीति
  • खेल
  • पंचांग एवं राशिफल
  • Contact us
site mode button
Industrialist and Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani

Mukesh Ambani को धमकी भरे Mail भेजने वाला 19 साल का आरोपी Arrest, 5 मेल भेजकर मांगे थे 400 करोड़, पैसे नहीं मिलने पर मरवाने की दी थी धमकी

देश पंचकुला बड़ी ख़बर बिजनेस हरियाणा
November 4, 2023November 4, 2023Ravinder

देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। मुकेश अंबानी की कंपनी के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर 27 अक्तूबर को पहली धमकी भरी मेल आई थी। धमकी देने वाले ने कहा था कि अगर उसे 20 करोड़ रुपये नहीं मिले तो वो मुकेश अंबानी को मार देगा। इसके बाद इस तरह कई मेल आईं और हर बार रकम को बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया गया।

महाराष्ट्र की गामदेवी पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 19 साल के गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मुकेश अंबानी को 27 अक्तूबर से 1 नवंबर तक जान से मारने की धमकी भरे पांच ई-मेल भेजे गए थे। इसमें 400 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने बताया था कि सभी धमकियां एक ही मेल आईडी से मिली हैं।

बता दें कि अंबानी को धमकी भरा पहला मेल 27 अक्तूबर को मिला था। इसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। अगले दिन 28 अक्तूबर को फिर एक मेल मिला। इसमें रकम बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी गई। फिर 30 अक्तूबर को भी मेल आया। इसमें 400 करोड़ रुपये की मांग की गई। मेल में कहा गया कि अगर पैसे नहीं मिले तो देश के बेस्ट शूटर्स से मुकेश अंबानी को मरवा दिया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

अंबानी

बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी को उनके ऑफिशियल ईमेल आईडी पर धमकी दी गई थी। ईमेल भेजने वाले ने कहा था कि उसके पास भारत में सबसे अच्छे शूटर हैं। 20 करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा। मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई की गामदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच करते हुए अब एक आरोपी युवक को काबू किया है।

आरोपी ने धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india.” (अगर आप हमें 20 करोड़ रुपये नहीं देंगे तो हम लोग आपको मार देंगे। हमारे पास भारत में बेस्ट शूटर हैं) मुकेश अंबानी को धमकी भरे ई-मेल भेजने के आरोप में एक शख्स को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र की गामदेवी पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 साल के गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

अंबानी 2

मुकेश अंबानी को पहले भी मिल चुकी हैं धमकी

उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिलना पहली बार नहीं थी, जब मुकेश अंबानी को जान से मारने और वसूली की धमकी मिली। इसके पहले इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर “एंटीलिया” को ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने एंटीलिया की सुरक्षा और सख्त कर दी गई थी। बता दें कि उससे पहले भी मुकेश अंबानी को इस तरह की धमकियां मिलती रही हैं। वह देश के सबसे बड़े कारोबारी हैं और भारत में सबसे अधिक करदाता हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद सजग रहती है।

परिवार अंबानी

धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी थी पुलिस

मुकेश अंबानी को ईमेल के मिलने के बाद उनके सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 (मौत का भय दिखाकर जबरन वसूली) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जहां से ईमेल आया था, उसका आईपी एड्रेस निकाला गया। पुलिस इतने दिन धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी रही थी।

अंबानी परिवार 1

मुकेश अंबानी को पहले कब-कब मिली धमकी

फरवरी 2021 :- एंटीलिया (मुकेश अंबानी का घर) के बाहर से विस्फोटक से लदी एक एसयूवी गाड़ी बरामद की गई। जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्‌ठी मिली थी। जिसमें मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। फिलहाल एनआईए इस मामले की जांच कर रही है।

15 अगस्त 2022 :-  मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस के अनुसार रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल आए। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा था कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया था।

5 अक्टूबर 2022 :-  रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान व्यक्ति ने दो बार कॉल की। जिसमें फोन करने वाले ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पहली बार फोन दोपहर करीब 1 बजे आया और दूसरा फोन शाम 5 बजे आया। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

10 जनवरी 2023 :-  मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस के अनुसार स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था।

29 सितंबर 2023 :- मुकेश अंबानी और उनके परिवार को कई बार धमकियां मिलने के बाद केंद्रीय सरकार ने सतर्क हो गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले वर्ष मुकेश अंबानी और उनके परिवार की सिक्योरिटी को Z कैटेगरी से बढ़ाकर Z+ कर दिया था। हालांकि सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी की ओर से स्वयं वहन किया जा रहा है। वह हर माह सिक्योरिटी पर 40 से 45 लाख रुपये खर्च कर रहे हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Tagged 19 year old accused who sent threatening mail to Mukesh Ambani arrestedIndustrialist and Reliance Industries Chairman Mukesh Ambaniofficial email Threat to Ambani on IDThreatened to get killed by a good shooter

Post navigation

गोहाना में प्रशासन हुआ सख्त, फसल अवशेष जलाने पर दो किसानों पर जुर्माना व मुकदमा दर्ज
Faridabad : CM Flying की रेड, तैयार मिली 13 क्विंटल मिठाई, सैंपल लेकर भेजा लैब

Related Posts

Dumb wrestler's pain overflows

Jhajjar : गूंगा पहलवान का छलका दर्द, प्रधानमंत्री और खेल मंत्री को एक्स पर सुनाई मन की बात, सरकार ने नहीं दी 8 करोड़ की राशि, न मिला खेल रत्न

January 10, 2024January 10, 2024Ravinder
UP CM Yogi Adityanath - 3

Chandigarh : मलोया में मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम

May 17, 2024May 17, 2024Swati
IMG 20250414 WA0019

“डॉ अरविंद शर्मा ने स्काईलार्क टूरिस्ट रिजॉर्ट का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन मंत्री ने सुधार की दिशा में गंभीर प्रयासों की दी जानकारी”

11 months ago11 months agoVishal

Follow us on Google & Whatsapp

Google News Whatsapp-Channel
Cygnus Maharaja Aggarsain Hospital Panipat

Cricket LIVE

Live Cricket Scores
kabir aushadhalya

अपना शहर चुने

  • पानीपत
  • पंचकुला
  • सोनीपत
  • रोहतक
  • फरीदाबाद
  • यमुनानगर
  • गुरुग्राम
  • कुरुक्षेत्र
  • हिसार
  • करनाल
  • अंबाला
  • रेवाड़ी
  • जींद
  • नूंह
  • महेंद्रगढ़
  • फतेहाबाद
  • चंडीगढ़
  • सिरसा
  • भिवानी
  • पलवल
  • कैथल
  • झज्जर
  • चरखी दादरी

Links

  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • Privacy Policy
  • हरियाणा व देश की पल-पल की खबरों के लिए इंस्टॉल करें ‘सिटी तहलका एप’

RECENT NEWS

  • बडी खबर सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर कई आएंगे लपेटे में 1

    बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में

    1 month ago1 month agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 89

    स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 87

    ‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्‍द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 86

    पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 85

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan

Our Other DIvisions

  • Dharm Karm
  • Sehat Tehelka
  • City Tehelka Haryana
  • City Tehelka Sonipat
  • City Tehelka Karnal
  • UP Tehelka
  • Delhi Tehelka
  • Punjab Tehelka
  • city-tehelka-footer-logo

    Social Media

    Download The App

    city-tehelka-android-app-icon city-tehelka-apple-app-icon

    Trending Topics

    एक देश एक चुनाव
    डॉ भीमराव आंबेडकर
    किसान आंदोलन
    बांग्लादेशी हिन्दुओं पर अत्याचार
    ट्रम्प की वापसी
    ट्रुइडो का डर
    दिल्ली विधानसभा इलेक्शन
    संविधान संशोधन


    Copyright Disclaimer : The content published on this news website is for informational purposes only. We strive to ensure accuracy and reliability, but we cannot guarantee completeness or timeliness. The views expressed by contributors and commenters are their own and do not necessarily reflect the views of the website or its affiliates.

    Bollywood Tehelka

  • Bollywood News Hindi
  • Bollywood Stars
  • Top Cinema Stories
  • Bollywood Special News
  • Movies Review
  • Web Series Review
  • Latest Bollywood News
  • Top Bollywood News
  • Cricket Tehelka

  • ICC Men World Cup
  • ICC Women World Cup
  • IPL Men
  • IPL Women
  • Under 19 Men
  • Under 19 Women
  • Ranji Trophy
  • Vijay Hazare Trophy
  • Syed Mushtaq Ali Trophy
  • Other Domestic Trophy
  • Sports Tehelka

  • Cricket
  • Football
  • Hockey
  • Badminton
  • Kabaddi
  • Tennis
  • Athletics
  • Wrestling
  • Boxing
  • Shooting
  • Chess
  • Health

  • Ayurvedic Tips
  • Desi Nuskhe
  • Skin Care Tips
  • Hair Care Tips
  • Face Care Tips
  • Yoga
  • Haryana Tehelka

  • Ambala
  • Bhiwani
  • Charkhi Dadri
  • Faridabad
  • Fatehabad
  • Gurugram
  • Hisar
  • Jhajjar
  • Jind
  • Kaithal
  • Karnal
  • Kurukshetra
  • Mahendragarh
  • Nuh
  • Palwal
  • Panchkula
  • Panipat
  • Rewari
  • Rohtak
  • Sirsa
  • Sonipat
  • Yamunanagar
  • अन्य खबरें

  • वीडियो
  • राजनीति
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा की शान
  • जरुरी फ़ोन नंबर
  • पंचांग एवं राशिफल
  • हरियाणा
  • क्राइम
  • Gadgets

  • Latest Mobile Phone
  • Latest Tech Gadgets
  • Latest Gaming Laptop
  • Latest Work PC
  • Latest Gaming PC
  • Latest Android Phone
  • Latest iPhone
  • Fact Check

  • Fact Check
  • False News
  • Fake News
  • राज्य

  • हरियाणा
  • पंजाब
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • Other Useful Links

  • Advertise with Us
  • Terms & Conditions
  • Copyright
  • Cookie Policy
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy for Android Mobile App
  • Disclaimer
  • Our Team
  • DNPA Ethics
  • About us
  • Contact Us
  • Sitemap HTML
  • Sitemap XML
  • Copyright © 2025 All Rights Reserved by JMDK Media Private Limited | Theme: News Portal by Mystery Themes.

    Whatsapp Channel Follow

    ताज़ा ख़बरों के लिए सिटी तहलका के

    Whatsapp Channel को फॉलो करें
    --------------------
    Follow 

     

    This will close in 65 seconds