blast

Kerala Blast : प्रार्थना सभा के दौरान ईसाई कन्वेंशन सेंटर में 3 ब्लास्ट, महिला की मौत, 25 घायल, NIA की टीम रवाना

देश धर्म पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

केरल के एर्नाकुलम में रविवार को एक ईसाई कन्वेंशन सेंटर में तीन धमाके हुए। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 25 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार कलामासेरी में स्थित कन्वेंशन सेंटर में सुबह साढ़े 9 बजे के करीब 2 हजार लोग प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान 5 मिनट के अंदर लगातार तीन धमाके हुए। धमाका किन वजहों से हुआ, अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार एक कन्वेंशन सेंटर में ये धमाका हुआ। वहां कार्यक्रम होने वाला था, लेकिन उससे पहले धमाका हो गया।

जेहोवाज विटनेसेस संस्थान के स्थानीय प्रवक्ता टीए श्रीकुमार का कहना है कि कन्वेंशन हॉल में 9:45 बजे तीन धमाके हुए। प्रार्थना खत्म होने के चंद सेकेंड के अंदर धमाके हुए। पहला धमाका हॉल के बीचों-बीच हुआ। कुछ सेकेंड बाद हॉल के दोनों तरफ दो और धमाके हुए। एर्नाकुलम में जहां धमाका हुआ है। उसके आसपास बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं। जिस वक्त केरल में धमाके हुए, उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन दिल्ली में धरना दे रहे थे। यह धरना कम्युनिस्ट पार्टी ने गाजा पर इजराइल के हमले के विरोध में दिया है। धमाकों के बाद भी विजयन धरने में ही मौजूद रहे। हालांकि उन्होंने धमाके के बाद के हालात को लेकर प्रदेश के डीजीपी से बात की है।

केरल 1

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर को हिलाकर रख दिया। तेज आवाज के बाद वहां भगदड़ मच गई। कई लोग जान बचाकर यहां-वहां भागने लगे। घायलों को कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर अधिकारी और पुलिस कर्मी पहुंच चुके हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस और अग्निशमन दल को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है।

Whatsapp Channel Join

केरल

एर्नाकुलम के सभी अस्पताल अलर्ट पर, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने विस्फोट में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। एर्नाकुलम के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। मंत्री ने डॉक्टरों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को, जो छुट्टी पर हैं, तुरंत लौटने का निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कलामासेरी मेडिकल कॉलेज, एर्नाकुलम जनरल अस्पताल और कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

केरल 4

गृह मंत्रालय ने की उच्च स्तरीय बैठक, NIA, IB और NSG की टीम रवाना

केरल में ब्लास्ट की खबर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। बैठक के दौरान अमित शाह ने अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके अलावा ब्लास्ट की जांच के लिए NIA, IB और NSG की टीम को भेजने का निर्देश दिए। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 अक्तूबर से 3 दिनों के दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं। वह वर्चुअली तरीके से बैठक में अधिकारियों के साथ जुड़े और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

एर्नाकुलम में हमास के समर्थन में हुई थी रैली

केरल में पिछले कुछ दिनों से फिलिस्तीन के समर्थन में मुस्लिम संगठन लगातार रैलियां कर रहे हैं। दो दिन पहले एर्नाकुलम में हमास के समर्थन में भी एक रैली हुई थी। मल्लपुरम में शुक्रवार को फिलिस्तीन के सपोर्ट में एक और रैली हुई थी। इसमें हमास नेता खालिद मशेल वर्चुअली मौजूद रहा।

सीएम केरल

मुख्यमंत्री ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

केरल में ब्लास्ट के बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम घटना के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे हैं। सभी शीर्ष अधिकारी एर्नाकुलम में हैं। डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने डीजीपी से बात की है। हमें जांच के बाद और अधिक विवरण प्राप्त करने की आवश्यकता है।

केरल ब्लास्ट के बाद लोगों ने बताई आंखों देखी

ब्लास्ट के बाद एक प्रत्याक्षदर्शी ने बताया कि कन्वेंशन सेंटर के अंदर हम सभी प्रार्थना में व्यस्त थे। फिर अचानक एक विस्फोट हुआ। एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए। मैं किसी तरह भागने में कामयाब रहा और अपनी जान बचाई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रार्थना में भाग लेने वालों में से अधिकांश अंगमाली के निवासी थे। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि पहला विस्फोट हॉल के बीच में हुआ और दूसरा और तीसरा विस्फोट कुछ ही सेकंडों में हुआ।