🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🌹 दिनांक : 4 नवम्बर 2023🌷
🌹 दिन – शनिवार🌷
🌹 विक्रम संवत – 2080🌷
🌹 शक संवत – 1945🌷
🌹 अयन – दक्षिणायन🌷
🌹 ऋतु – शरद🌷
🌹 मास – अश्विन🌷
🌹 तिथि – सप्तमी🌷
🌹 नक्षत्र – पुनर्वसु🌷
🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷
🌹 योग – साध्य🌷
🌹 सूर्योदय – सुबह 6:23 पर🌷
🌹 सूर्यास्त – शाम 5:32 पर🌷
🌹 प्रथम करण – विष्टि🌷
🌹 द्वितीय करण – बावा🌷
🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷
🌹 चंद्रराशि – कर्क🌷
🌹 सूर्यराशि – तुला🌷
🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇पंचांग की जरूरत :
पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए, क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇नक्षत्र :
आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇योग :
नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇करण :
एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇पंचांग क्या है :
पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व
प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇राशिफल :
🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आलस्य से भरा रहेगा जिसकी वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। आर्थिक निवेश से जुड़े फैसले किसी और दिन पर छोड़ दे। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन परिवार के साथ बिताएंगे। घर में रिश्तेदारों का आवागमन लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकता है वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी प्रेम बढ़ेगा।

🎍वृष राशि : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रख सके तो कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। शत्रु पक्ष हावी होने की कोशिश करेंगा सावधानी बरतें। पूंजी निवेश सोच समझकर करें आर्थिक मामलों उलझ सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी। घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा, सबके साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता रहेंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है रिश्तों की खटास दूर होगी।

मिथुन राशि : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा किंतु जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है सुखद भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है जिससे आपका दबदबा कायम होगा। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्र यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होंगी। परिवारीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मतभेद रहेगा आपसी दूरी बढ़ सकती है प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी विश्वास गहरा होगा।

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आर्थिक दृष्टि से बेहतर साबित होगा। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। पूर्व में आर्थिक योजनाओं पर किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटककर मौज मस्ती में लगेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

🎍कन्या राशि : (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सब का मन लुभाया। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को कई आर्थिक सौदे मिल सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा, दिनचर्या पर ध्यान देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है साथ में घूमने फिरने जाएंगे।

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। आर्थिक योजनाओं में फेरबदल कर सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे । रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।पारिवारिक माहौल संतोषजनक रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है पार्टनर से उपहार प्राप्त होगा।

🎍वृश्चिक राशि : (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

नए बदलाव लेकर आ रहे हैं मन प्रसन्न रहेगा स कार्य क्षेत्र में सुखद परिवर्तन होगा कई योजनाएं फलीभूत होंगी, सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे। व्यावसायिक मामले सुलझेंगे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जिससे धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें पेट संबंधित रोग उभर सकते हैं खानपान में सावधानी बरतें। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए समय बेहतर है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी सिंगल लोगों को पार्टनर की तलाश पूरी होगी।

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे)

दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक योजनाएं अटक सकती है। कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े। व्यापार के लिए दिन मध्यम है किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट चपेट का योग बन रहा है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, माता पिता की सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है जीवन साथी पूर्ण रूप से सहयोग देगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। बहुत समय बाद आपका मन प्रसन्न व शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी की मधुरता से सबका सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए कार्यालय का वातावरण बोझिल हो सकता है संयम से काम लें। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में आ रहीं दूरियां समाप्त होंगी आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी।

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)

आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मन में बेचैनी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश सोच समझकर करें,अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में आखिरी समय में फेरबदल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में भी तनाव रहेगा संयम से काम लें।

🎍मीन राशि : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)

दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यावसायिक मामले सुलझेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो शुभ फलदायी रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी माता के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी बाहर खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏