6 Jan 2024 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 6 जनवरी 2023🌷

🌹 दिन – शनिवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – दशमी🌷 

🌹 नक्षत्र – स्वाति🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – धृति🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 7:23 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:31 पर🌷

🌹 प्रथम करण – वणिजा🌷

🌹 द्वितीय करण – विष्टि🌷

🌹 दिशाशूल- उत्तर🌷

🌹 चंद्रराशि – तुला🌷

🌹 सूर्यराशि – धनु🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चूचेचोलालीलूलेलोआ)

image 41

मेष राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में काल्पनिक विचार आएंगे, जिससे सृजनात्मक शक्ति को उचित दिशा मिल जाएगी, लेकिन व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से चिंता बढ़ सकती है। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।  

image 40

🎍वृष राशि : (ईवावीवूवेवो)

image 42

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसाकि क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों के बीच प्रेम बढ़ेगा और परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों-परिजने के साथ प्रवास पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

image 40

मिथुन राशि :  (काकीकूकेकोह)

image 43

मिथुन राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफल होंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, लेकिन व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा रहेगी। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद की स्थिति को टाल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

image 40

🎍कर्क राशि : (हीहूहेहोडाडीडुडेडो)

image 44

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। निवेश हानिकारक हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे, अन्यथा कलह हो सकती है। मनोरंजन में धन का व्यय होगा।

image 40

🎍सिंह राशि : (मामीमूमेमोटाटीटूटे)

image 45

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत को लेकर सतर्क रहें।

image 40

🎍कन्या राशि : (ढोपीपूपेपो)

image 46

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बना सकते हैं। नये कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिल सकता है। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा और आनंददायी प्रवास होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

image 40

🎍तुला राशि : (ररीरूरेरोतातितूते)

image 47

आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। व्यवसाय में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से होंगे, जिससे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्यों की वजह से पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी।

image 40

🎍वृश्चिक राशि : (तोनीनूनेनोयायियू)

image 48

वृश्चिक जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे शिथिलता एवं मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों के समाचार मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

image 40

🎍धनु राशि : (ययोभाभिभूफाभे)

image 49

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। पैसों के लेन-देन से बचें और निवेश का निर्णय बुजुर्गों की सलाह लेकर ही करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना रहेगी। नये कार्यों की शुरुआत न करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन अनावश्यक धन-व्यय भी अधिक रहेगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा।

image 40

🎍मकर राशि : (भोजाजीखीखूखेखोगागी)

image 50

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायियों को अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

image 40

🎍कुम्भ राशि : (गूगेगोसीसूसेसोद)

image 51

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में धनलाभ की स्थिति की रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। कुछ शुभ समाचार भी मिल सकते हैं। 

image 40

🎍मीन राशि : (दीदूदेदोची)

image 52

मीन राशि वालों के लिए विद्यार्थी, कलाकार और खिलाडिय़ों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय भी अच्छा चलेगा, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ भी हो सकता है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा, लेकिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की वजह से दुविधा का अनुभव होगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की रूचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।

image 40

🎍(पं. देव नारायण उपाध्याय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्री स्वयंभू प्रकटेश्वर प्राचीन हनुमान मंदिर पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏