6 Nov 2023 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 6 नवम्बर 2023🌷

🌹 दिन – सोमवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – नवमी🌷 

🌹 नक्षत्र – अश्लेषा🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – शुक्ला🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:24 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:31 पर🌷

🌹 प्रथम करण – तैतिल🌷

🌹 द्वितीय करण – गारा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – कर्क🌷

🌹 सूर्यराशि – तुला🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 67

मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी।

image 66

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 68

शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में संयमित रहें। आय के नवीन स्रोत्र विकसित हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं।

image 66

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 69

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

image 66

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 70

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च अधिक होंगे। माता का साथ मिल सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें।

image 66

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 71

अति उत्साहित होने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आयेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

image 66

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 72

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का अभाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

image 66

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 73

मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की समस्याओं के प्रति ध्यान दें। आय में कमी एवं खर्च अधिक हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। भाइयों का साथ मिलेगा। आत्‍मसंयत रहें। तरक्‍की के योग हैं।

image 66

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 74

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

image 66

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 75

मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से परेशान भी रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

image 66

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 76

बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। सन्तान को कष्ट होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

image 66

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 77

मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। निराशा के भाव रहेंगे। यात्रा के योग हैं।

image 66

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 78

कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवाद से बचें। सम्पत्ति के रखरखाव एवं सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी अज्ञान भय से परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

image 66

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏