9 Jan 2024 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 9 जनवरी 2023🌷

🌹 दिन – मंगलवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – त्रयोदशी🌷 

🌹 नक्षत्र – ज्येष्ठा🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – वृद्धि🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 7:21 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:33 पर🌷

🌹 प्रथम करण – गारा🌷

🌹 द्वितीय करण – वणिजा🌷

🌹 दिशाशूल- उत्तर🌷

🌹 चंद्रराशि – वृश्चिक🌷

🌹 सूर्यराशि – धनु🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 80

मेष राशि के जातक या जातिका के काम करने के रवैये से महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा करने में फायदा होने की संभावना है। कंप्यूटर क्षेत्र में काम करने वाले या ट्रेडिंग करने वाले अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। जरूरत के समय आप परिवार की मदद लेने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अच्छा पैसा कमाने की संभावना है, लेकिन ख़र्चों में बढ़ोतरी के कारण बचत करना मुश्किल हो सकता है। आप अपने लव पार्टनर के साथ घूमने और एक दूसरे को समझने के लिए कुछ समय निकालें। अपने मस्तिष्क को आनंद और शान्ति देने के लिए आराम करिए मेडिटेशन करिए।  

image 79

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 81

वृष राशि के जातक या जातिका अपने व्यापार में नई साझेदारी न करिएगा। नौकरी में कई तरह की परेशानी आपके मन को परेशान करेगी। सुबह ही घर में कोई ऐसी बात होगी जो आपको पसंद न आए जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। आज आपको ऑनलाइन या शेयर मार्केट से दूरी बना के रखनी चाहिए नही तो धन का नुकसान हो जायेगा। बुरा बोलने वाला साथी लव रिलेशन को बर्बाद कर देगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको बाहर का फास्ट फूड नही लेना चाहिए यह सेहत के दुश्मन हैं। आपकी सलाह युवा लोगों का मार्गदर्शन करेगी। 

image 79

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 82

मिथुन राशि के जातक या जातिका को समय प्रबंधन के विभिन्न पहलू सीखने की संभावना होगी, क्योंकि समय पर काम पूर्ण नही होने के कारण अधिकारी की डांट पड़ेगी। परिवार में छोटे भाई की सोच और बोलने का तरीका इतना खराब है कि सभी सदस्य इस बात से परेशान रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं पर निवेश से आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। आप स्वयं को दृढ़ संकल्प और ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। आसानी से पूरा होने वाले किसी कार्य पर ध्यान केंद्रित करने से आपको फ़ायदा होगा।

image 79

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 83

कर्क राशि के जातक या जातिका एक टीम भावना के साथ एक दूसरे का सहयोग करके किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे। आपके सहकर्मी जो आपसे शत्रुता रखते हैं उनको आप पाने कार्य से पराजित कर देंगे आप की जय जयकार होगी। पारिवारिक मार्गदर्शन के अनुसार काम करने से आज आप अपने लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकेंगे। यह उन वस्तुओं और स्टॉक पर पैसा निवेश करने का एक शुभ दिन है जिनका मूल्य बढ़ेगा। लव पार्टनर का साथ आज आपको पहल करने के लिए प्रेरित करेगा। उचित नींद बौद्धिक क्षमताओं को बहाल करने में मदद करेगी।

image 79

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 84

सिंह राशी के जातक या जातिका अपने कार्यस्थल पर कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए आकर्षक व्यक्तित्व और अच्छा संचार कौशल की मदद से सफलता अर्जित करेंगे। परिवार में अपने डोमिनेंट स्वभाव को नियंत्रित रखिए नहीं तो पारिवारिक शान्ति भंग हो जायेगी। जुआ या सट्टा कभी कभी लाभ देता है सदैव नही क्योंकि यह बुरी आदत है इस पर नियंत्रण होना चाहिए नहीं तो धन हानि होगी। आज अपनी प्रेमिका के साथ घूमने जायेंगे और उसे गिफ्ट भी देंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए बहुत अधिक चाय, कॉफी या शराब का सेवन करने से बचें। 

image 79

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 85

कन्या राशि के जातक या जातिका अपने व्यापार में नई खोज करते रहें जैसे काम करने का तरीका, कर्मचारियों को प्रेरित करने का तरीका, नए टेंडर नए कंपनी के साथ डीलिंग इस सबसे ही आपको सफलता मिलेगी। आपके जीवनसाथी का साथ पारिवारिक सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। आपको व्यापार बढ़ाने के लिए बिजनेस लोन की जरूरत पड़ेगी। आपको यह सलाह दी जाती है कि बाजार से ज्यादा ब्याज पर रुपया न ले बैंक लोन अप्लाई करें।

image 79

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 86

तुला राशि के जातक या जातिका का स्वतंत्र स्वभाव महत्वाकांक्षा लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग को प्रशस्त करेगी। नौकरी की खोज पूरी होगी नई कंपनी को ज्वाइन करेंगे। अपने अनुसार सब कुछ करने का प्रयास थोड़ा सफल होगा ज्यादा नहीं ऐसा दिख रहा है। परिवार में आपके मर्जी का सब कुछ हो सकता है, आज आपको मन चाहा भोजन मिलेगा। आज के दिन आपका लोभ आर्थिक नुकसान करा देगा जबकि फायदा मिल सकता था। आज के दिन प्रेमी युगल के जीवन में कुछ ऐसा पल आएगा जो जीवन भर याद रहेगा।

image 79

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 87

वृश्चिक राशि के जातक या जातिका अपने कार्यस्थल पर अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को सही से निभा पाएंगे और नई नौकरी की खोज का प्रयास भी करेंगे। बच्चों पर ज्यादा प्रतिबंध लगाने से उनमें सुधार काम बिगड़ने की प्रवृत्ति ज्यादा आयेगी। लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करना होगा। उधार देने से आज आपको रुकना है नहीं तो नुकसान होगा। प्रेम करना तो अच्छा लगता है, लेकिन यह बहुत त्याग भी मांगता है, जब आप समय नहीं दे पाएंगे, तब पता चलेगा। बेसमय खाना और सोना दोनों स्वास्थ्य को खराब करेगा।

image 79

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 88

धनु राशि के जातक या जातिका अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा नाराज न हों नही तो उनका नुकसान हो जायेगा सभी सहकर्मी एक होकर उच्च अधिकारी से शिकायत करेंगे जिससे उनको नौकरी से निकाला या स्थान परिवर्तन किया जा सकता है। आपका चिड़चिड़ा व्यवहार न केवल परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सामंजस्य स्थापित नहीं रखेगा बल्कि घरेलू खुशियाँ भी नही रहने देगा। आज अपराह्न में आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ दिख रहा है। प्रेम की उपस्थिति आपके जीवन को सार्थक बनाएगी। युवा जोड़े साथ में घूमते और पार्क में बैठकर मीठी बाते करते मिलेंगे।

image 79

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 89

मकर राशि के जातक या जातिका का उत्कृष्ट प्रदर्शन करियर में उच्च पद प्राप्ति में मदद करेगा। रिश्तेदारों का साथ न केवल मानसिक ख़ुशी देगा बल्कि आप अपने मतभेदों को सुलझाने में भी सक्षम होंगे। सट्टेबाजी से धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिख रही है। आपकी व्यापारिक यात्रा भी होगी जो कुछ सफल जरूर रहेगी। नौकरी में आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने जीवन को खुशियों से भरने के लिए अपने लव पार्टनर को धन्यवाद देंगे। आपका सक्रिय रहना जीवन में उत्साह बनाए रखने में मदद करेगा।

image 79

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 90

कुंभ राशि के जातक या जातिका नियमित काम को पूरा करने में थोड़ा मुश्किल महसूस करेंगे। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। ग्राहक का फ्लो आज दुकान पर ज्यादा रहेगा बिक्री भी बढ़ेगी। अपने परिवार को खुशी देने के लिए खुद को बेहतर बनाने का प्रयास सफल होगा। आज आपके सामने कई नई वित्तीय योजनाएं प्रस्तुत होंगी। धन आगमन की स्तिथि मजबूत होगी, धन लाभ होगा। प्यार में पड़ने से आपके जीवन में नाटकीय रूप से बदलाव आने की संभावना है। अनिद्रा के रोगियों को अध्यात्म की शरण में जाने से लाभ होगा। 

image 79

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 91

मीन राशी के जातक या जातिका जो सेल्फ मोटिवेट हैं उनको कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी। नई योजना सफलता के द्वार खोलेगी। जमीन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में आपका लचीला स्वभाव मजबूत निर्णय नही लेने देगा।  कुछ महत्वपूर्ण योजनाएँ क्रियान्वित होंगी, जिससे वित्तीय लाभ होगा। अपने लव पार्टनर की संगति में आपको आवश्यक ताकत मिलने की संभावना है। वजन कम करने के लिए आप किसी की सलाह ले सकते है, या डायटिशियन की सलाह पर चलेंगे। 

image 79

🎍(पं. देव नारायण उपाध्याय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्री स्वयंभू प्रकटेश्वर प्राचीन हनुमान मंदिर पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏