Anshul Kamboj

Karnal के अंशुल कंबोज IPL 2024 में दिखाएंगे कमाल, विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

करनाल खेल देश बड़ी ख़बर हरियाणा हरियाणा की शान

करनाल के अंशुल कंबोज आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। दुबई के कोका कोला एरिना में हुए आईपीएल नीलामी की बोली में मुंबई इंडियंस ने अंशुल कंबोज को 20 लाख रुपये में खरीदा है। क्योंकि करनाल के लाल का चयन आईपीएल में हो गया है। अंशुल अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखेंगे। जो कि जिले के लिए शानदार उपलब्धि है। उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 विकेट चटकाए थे और उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत हरियाणा ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था।

अंशुल के सिलेक्शन के बाद उसके परिजनों और स्कूल की क्रिकेट अकादमी में खुशी का माहौल है। अकादमी में खूब आतिशबाजी की गई और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई। 22 वर्षीय अंशुल कंबोज इंद्री के फाजिलपुर गांव के रहने वाले हैं, लेकिन अभी वह करनाल में ही रहते हैं। अंशुल के पिता उधम सिंह किसान है। वह खेतीबाड़ी के साथ ही क्रिकेट देखने में भी रुचि रखते हैं। वे चाहते थे कि उनका बेटा भी क्रिकेट की दुनिया में जाए।

2 15

ऑलराउंडर प्लेयर है अंशुल कंबोज

Whatsapp Channel Join

अंशुल के पिता उद्यम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को ओपीएस विद्यामंदिर में एडमिशन दिलाया था। यहीं पर अंशुल ने 6 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया। अंशुल के कोच ने भी उसका मार्गदर्शन किया और वह आगे बढ़ता चला गया। उसने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 में रणजी ट्रॉफी खेली। अंडर-19 में इंडिया के लिए भी खेला। अंशुल के कोच सतीश राणा ने बताया कि करीब 15 सालों से वह उनकी अकादमी में प्रैक्टिस कर रहा है। यही से उसका सिलेक्शन हुआ है। अंशुल बहुत ही अच्छा खिलाड़ी है और ऑलराउंडर है। वह बॉलिंग के साथ बैटिंग भी करता है।

3e30667ab8

बेटे ने बढ़ाया करनाल का गौरव – अंशुल के पिता

कोच ने बताया कि अंशुल उनके पास करीब 15 सालों से क्रिकेट खेल रहा है। उसने कड़ा परिश्रम किया और मेहनत व मार्गदर्शन का परिणाम है कि उसका सिलेक्शन आज मुंबई इंडियंस टीम में हुआ है। अंशुल के पिता उद्यम सिंह ने कहा कि बेटे ने करनाल का गौरव बढ़ाया है। वह परमात्मा से कामना करते हैं कि बेटा इंडिया के लिए भी खेले। करनाल शहर का कोई बच्चा आईपीएल में सिलेक्ट हुआ है और उसी को देखकर ओर भी खिलाड़ी मेहनत करते हैं। बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई संदेश लगातार आ रहे हैं।

3 7

राजस्थान की रणजी ट्रॉफी में लेगा अंशुल हिस्सा

वहीं अकादमी के खिलाड़ी सौरभ ने बताया कि जब भी अंशुल उनके साथ खेलता है या फिर प्रैक्टिस करता है तो हर तरीके से गाइड करता है और बताता भी है कि इस तरह से बैटिंग करें और इस तरह से बॉलिंग करें। मार्गदर्शन मिलता है तो प्रैक्टिस भी अच्छी होती है और काफी कुछ सीखने को भी मिलता है। वे बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व के धनी हैं। कोच सतीश राणा ने बताया कि अब आने वाली 5 जनवरी को हरियाणा के साथ राजस्थान की रणजी ट्रॉफी होनी है और उसके बाद अप्रैल में आईपीएल शुरू होगा। जिसमें अंशुल अपना दमखम दिखाएगा।