AR Rahman Birthday

AR Rahman Birthday : सूरों के बादशाह का आज 57वां जन्मदिन, सिंगर नही कंप्यूटर इंजिनियर बनना चाहते थे रहमान

देश बड़ी ख़बर बॉलीवुड मनोरंजन हरियाणा

सुरों के बेताज बादशाह एआर रहमान ने अपनी काबिलियत से न सिर्फ एक अलग पहचान बनाई बल्कि दुनियाभर में खूब लोकप्रियता हासिल की है। रहमान के गाने पूरी दुनिया में सुने जाते है। रहमान का नाम फिल्मों में बेहतरीन संगीत की गांरटी मानी जाती है। आज रहमान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है।

एआर रहमान केवल भारत ही नहीं दुनियाभर में मशहूर है। वह हिंदू परिवार में पैदा हुए थे और उनका नाम दिलीप था। लेकिन 23 साल की उम्र में उन्होंने धर्म बदल लिया और नाम भी। एआर रहमान के गाने दुनियाभर मे पसंद किए जाते है। उनके द्वारा कंपोज किए गए गानों में कुन फाया कुन को सबसे बेहतरीन माना जाता है।

4 साल की उम्र में सीखने लगे थे पियानो

Whatsapp Channel Join

pjimage 82

एआर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि रहमान के पिता आरके शेखर ने ही उन्हें संगीत विरासत में दी। वे चार साल की उम्र में ही पियानो सीखने लगे थे। रहमान के पिता फिल्मों में स्कोर कंपोजर थे, लेकिन जब रहमान 9 साल के थे तभी उनका निधन हो गया। रहमान का बचपन संघर्ष भरा रहा, लेकिन उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रहमान बचपन से ही कई सारे म्यूजिकल वाद्य यंत्र बजाने में माहिर हो गए थे।

ए आर रहमान के नाम पर है एक स्ट्रीट

सड़कों या शहरों के नाम अक्सर किसी बड़े दिग्गज के नाम पर ही रखे जाते है और इन्ही दिग्गजो के नाम में एक नाम ए आर रहमान का भी है। जैसा कि सभी जानते है कि ए आर रहमान दुनियाभर में मशहूर है और इनकी मशहूरता इतनी ज्यादा है कि कनाडा के ओंटारियों शहर के मार्खम इलाके में एक पूरी स्ट्रीट उनके नाम पर है।

रोजा में रहमान को अपने संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके बाद बॉलीवुड में रहमान ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला के लिए म्यूजिक तैयार किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, आमिर खान और जैकी श्रॉफ नजर आए थे। रहमान ने ‘दिल से’ ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘ताल’, ‘दिल्ली 6’ ‘रंग दे बसंती’, ‘स्वदेस’ और ‘रॉकस्टार’ समेत हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों के लिए भी संगीत तैयार किया, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

AR

रहमान ने अपने करियर स्लमडॉग मिलेनियर समेत तीन हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी म्यूजिक तैयार किया, इसके लिए उन्हें दो ऑस्कर अवॉर्ड भी मिले। वहीं, उनकी झोली में ग्रैमी अवॉर्ड भी आएं। अपने संगीत के जरिए पर अबतक 6 राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। साथ ही कई सारे फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते।

अपने खास सख्स के साथ करते है जन्मदिन शेयर

यूं तो दुनिया में कई लोगों के जन्मदिन एक साथ होते है, लेकिन बहुत कम ही ऐसा होता है कि आप के जन्मदिन के दिन आपके किसी अपने और बेहद ही खास का जन्मदिन हो। जी हां ए आर रहमान अपने जन्मदिन को अपने जीवन के बेहद ही खास सख्स जो कि है उनके बेटे अमीन। पापा-बेटा दोनों एक साथ केक कट करते है।

ए आर रहमान नहीं बनना चाहते थे सिंगर

rahman ar 61 1546749994

आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि जिस व्यक्ति को म्यूजिक के लिए दुनियाभर में आज जाना जाता है असल में वो कभी इस फील्ड में आना ही नहीं चाहते थे। ए आर रहमान ने ये साफ बताया था कि ये एक कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते थे और म्यूजिक के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। ए आर रहमान का पॉपुलर सॉन्ग जय हो जिसे दुनियाभर में सराहना मिली थी और आज भी इसके दर्शक सुनना पंसद करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि स्लमडॉग मिलिनेयर फिल्म का ये गाना दरअसल सलमाम खान स्टारर फिल्म युवराज के लिए कंपोज किया गया था।

एयरटेल के फेमस धुन के पीछे था ए आर रहमान का हाथ

एयरटेल का फेमस धुन तो हर इंसान से सुना है। कई लोग तो सालों तक उस धुन को अपनी रिंगटोन में शामिल करके रखते थे। लेकिन शायद ही किसी को पता है कि फेमस धुन के पीछे ए आर रहमान ही थे और ये धुन उन्ही की बिखेरी हुई जादू का एक हिस्सा था। एक इंसान के पास सिर्फ दो ही हाथ होते है, तो ज्यादा से ज्यादा से वो 2 ही चीजें एक साथ कर सकता है, ए आर रहमान ने एक बार 4 कीबोर्ड बजा कर इतिहास रच दिया था। उनके इस कारनामे को देखकर लोग हक्के बक्के रह गए थे। वैसे तो ए आर रहमान ने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों और प्रोजेक्टस के लिए गाने बनाए है। उनका कंपोज किया गया गाना छैया-छैया डेंजेल वॉशिंगटन स्टारर फिल्म इनसाइड मैन में फीचर किया गया था और ये बहुत ही गर्व की बात है।